फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news second day in ponta 150 and kalaambh 15 kwintel dhaan sale noted

दूसरे दिन पांवटा में 150 और कालाअंब में बेची 15 क्विंटल धान

Sat, 08 Oct 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news second day in ponta 150 and kalaambh 15 kwintel dhaan sale noted
sirmaur news second day in ponta 150 and kalaambh 15 kwintel dhaan sale noted
पांवटा साहिब/कालाअंब (सिरमौर)। भारतीय खाद्य निगम के पांवटा साहिब धान खरीद केंद्र में दो दिन में एक दर्जन किसानों से 340 क्विंटल फसल खरीदी गई है। शनिवार को दूसरे दिन पांच किसानों से 150 क्विंटल धान बिक्री के लिए पहुंची। जिले के तीन केंद्रों में से अभी पांवटा साहिब व कालाअंब में ही खरीद शुरू हुई है। तीसरे केंद्र धौलाकुआं में भी शीघ्र खरीद शुरू करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उधर, कालाअंब स्थित एफसीआई के गोदाम पर तीसरे दिन दो किसान उपज लेकर पहुंचे जहां 15 क्विंटल धान की खरीद हुई। इस केंद्र पर पहले दिन एक किसान 22.50 क्विंटल धान लेकर पहुंचा था। गत शुक्रवार को पूरे दिन यहां कोई किसान नहीं पहुंचा। जबकि, शनिवार को दो किसानों ने यहां फसल बेची। इस केंद्र पर तीन दिन में 37.50 क्विंटल धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि गत शुक्रवार को बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने एफसीआई के पांवटा साहिब स्थित धान खरीद केंद्र का शुभारंभ किया था। इस केंद्र पर पहले दिन सात किसानों से 190 क्विंटल थान खरीदी गई। अबतक दोनों केंद्रों पर 377.50 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। गौरतलब हो कि बीते साल सिरमौर की तीन खरीद केंद्रों पर 30 करोड़ की 1.52 लाख क्विंटल धान खरीदी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एपीएमसी के जिला अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा व सचिव राजेश धीमान ने बताया कि धीरे-धीरे धान खरीद का कार्य रफ्तार पकड़ेगा। मौसम भी कुछ साफ नहीं है। धान विक्रय को पहुंचने वाले किसानों को कोई दिक्कतें न हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed