फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news pregnant woman facing problem in medical college

मेडिकल कॉलेज की गायनी ओपीडी में गर्भवती महिलाएं परेशान

Tue, 22 Nov 2022 04:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
sirmaur news pregnant woman facing problem in medical college
मेडिकल कॉलेज की गायनी ओपीडी के बाहर लगी भीड़। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। मेडिकल कॉलेज की गायनी ओपीडी में गर्भवती महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी के बाहर जगह संकरी और भीड़ होने से मरीजों को दिक्कतें हो रही हैं। जहां पर गायनी ओपीडी है वह जगह काफी संकरी है। इसके अलावा ओपीडी के साथ ही आंखों की ओपीडी और ड्रेसिंग कक्ष है। वहां काफी भीड़ रहती है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से ओपीडी के बाहर गर्भवती महिलाओं के बैठने के लिए बैंच की व्यवस्था की गई है लेकिन जगह संकरी होने के चलते इधर-उधर जाते हुए एक-दूसरे को धक्के लगते हैं। अवकाश के अगले दिन स्थिति और गंभीर हो रही है क्योंकि और दिन की तुलना में ओपीडी में मरीजों की संख्या 25 फीसदी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

समय सुबह 11:15 बजे। स्थान मेडिकल कॉलेज गायनी ओपीडी। गौंत गांव से उपचार करवाने पहुंची महिला शांति ने बताया कि वह सुबह दस बजे से यहां इंतजार कर रही हैं। अभी तक नंबर नहीं आया है। भीड़ अधिक होने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। बेचड़ का बाग की रामा देवी ने बताया कि उन्हें रूटीन चेकअप करवाना है। यहां काफी भीड़ है और जगह भी तंग है। उन्होंने यहां से गायनी ओपीडी दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय दोपहर 12:15 बजे। स्थान मेडिकल कॉलेज की आंखों की ओपीडी। सराहां केे राजन सिंह ने बताया कि आंखों की जांच के लिए यहां आए हैं। आंखों की ओपीडी गायनी ओपीडी के साथ है। यहां काफी भीड़ रहती है। ओपीडी से अस्पताल को आने वाले मरीजों और उनके तीमारदार भी यहीं से गुजर रहे हैं। ऐसे में जहां मरीजों को दिक्कतें हो रही हैं वहीं संक्रमण का भी खतरा बना हुआ है।

मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. एसएल कौशिक ने बताया कि जगह की कमी के चलते समस्या आ रही है। मेडिकल कॉलेज के नए भवन के बन जाने के बाद समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को परेशानी न हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षा गार्ड को खासकर गर्भवती महिलाओं के बैठने की व्यवस्था व रास्ता क्लीयर रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed