फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news ponta sahib news himotakarsh sanstha celebrated teachers day in ponta sahib and honoured some teachers and others people

शिक्षकों को सम्मान मिलना दूसरों के लिए भी रहता है प्रेरणादायक : रामकुमार गौतम

Mon, 05 Sep 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news ponta sahib news himotakarsh sanstha celebrated teachers day in ponta sahib and honoured  some teachers  and others people
पांवटा साहिब में हिमोत्कर्ष संस्था की ओर से शिक्षक दिवस पर नवाजीं गईं हस्तियां मुख्य अतिथि के सा? - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नागरिकों का भविष्य बनाकर शिक्षक राष्ट्र निर्माण का कार्य करते हैं। शिक्षकों को सम्मान मिलना दूसरों के लिए भी प्रेरणादायक रहता है। यह बात उपायुक्त रामकुमार गौतम ने सोमवार को पांवटा में हिमोत्कर्ष संस्था की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पद्मश्री विद्यानंद सरैक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न वर्गों के लोगों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन, डीएफओ पांवटा कुणाल अंग्रीश, डीएसपी पांवटा साहिब बहादुर सिंह और स्वास्थ्य सेवा के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ जेसी जुनेजा अस्पताल पांवटा की डॉ. रतिका जिंदल को कार्यक्रम में हिमाचलश्री पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

इसके अलावा डॉ. हिमांशु कौशिश, डॉ. अभय राणा, डॉ. अमित महाजन, अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलीट राजेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय स्तर क्रिकेट के लिए गुरविंद्र सिंह टोली, लोककला सेवा के लिए गायिका रीना ठाकुर, लोकसेवा के लिए सहायक लोक संपर्क अधिकारी पांवटा प्रवेश कुमार, खेल सेवा के लिए भूपिंद्र वर्मा, स्वास्थ्य सेवा के लिए दीपिका सूद व शीला और सतौन से पत्रकार राजपाल शर्मा व दिनेश पुंडीर, लोक कला सेवा व वन संरक्षण के लिए दीपराम खदराई, स्वास्थ्य सेवा को महफूज अली, स्वच्छता के लिए काकू राम उर्फ अफलातून को सिरमौरश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद सिरमौर के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि शिक्षकों में प्रकाश शर्मा, डॉ. पंकज यादव, डॉ. खत्रीराम तोमर, जगबीर ठाकुर, ओमप्रकाश चौहान, जोगी राम कन्याल, कृष्ण पराशर, कबूल सिंह पुंडीर, अनिल घटवाल, हेमा सैनी, ज्योति रावत, नरेश दुआ, विनोद शर्मा को विद्या विशारद पुरस्कार से नवाजा गया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओपी कटारिया, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
----
नौहराधार कॉलेज और स्कूल में भी मनाया शिक्षक दिवस
हरिपुरधार। राजकीय महाविद्यालय नौहराधार में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यवाहक प्राचार्य वेद प्रकाश शर्मा की अगुवाई में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्रों ने शिक्षकों को उपहार भेंट किए।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नौहराधार में भी विद्यार्थियों ने इस दिवस को मनाया। पाठशाला के कार्यवाहक प्रधानाचार्य जितेंद्र चौहान ने कहा कि उनको विद्यार्थियों पर गर्व है। इस अवसर पर प्रवक्ता भारती ठाकुर, प्रवक्ता अनिता चौहान, शशिपाल चौहान, शिवानंद शर्मा, अशोक शर्मा सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed