{"_id":"63810bd49bb6ff3d4e074ded","slug":"sirmaur-news-police-recver-stolen-tenmpo-and-accused-on-remand-nahan-news-sml428949490","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: टेंपो वाहन चोरी के आरोपी को मिली तीन दिन की पुलिस रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: टेंपो वाहन चोरी के आरोपी को मिली तीन दिन की पुलिस रिमांड
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बातापुल के समीप से चोरी टेंपो (छोटा हाथी) को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 27 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। गत बुधवार रात को पांवटा साहिब के बातापुल के समीप से वाहन चोरी हुआ था। पुलिस ने केदारपुर निवासी संजय राणा पुत्र जनक सिंह राणा की शिकायत पर मामला दर्ज किया। शिकायत में बताया गया कि 23 नवंबर की रात को उन्होंने अपना वाहन नंबर (एचपी-17बी 9743) को बातापुल चौक पर खड़ा किया था। वीरवार सुबह छह बजे देखा तो टेेंपो मौके से गायब मिला।
इसके बाद मुख्य आरक्षी अनिल तोमर ने मामले की जांच की। डीएसपी के आदेशानुसार बुधवार रात के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें आरोपी की पहचान की गई। लिहाजा, पुलिस ने माजरा निवासी करुल अली(28) को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने एसीजेएम अदालत संख्या-एक में पेश कर किया, जहां से आरोपी को 27 नवंबर तक का पुलिस रिमांड मिला।
डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने बताया कि चोरी हुए वाहन को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत से पुलिस रिमांड मिलने पर आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि क्षेत्र में पहले हुई चोरियों के बारे में भी आरोपी से कोई सुराग या जानकारी हासिल की जा सके।
विज्ञापन
.....