फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   sirmaur news one killed two injured as vehicle fall into gorge pachhad sirmaur himachal pradesh

Sirmour News: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो जीप, एक की मौत, दो अन्य घायल

Wed, 28 Dec 2022 12:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सराहां (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सराहां (सिरमौर) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 28 Dec 2022 12:00 PM IST
सार

डुंगाघाट के समीप पहुंचते ही एक मोड़ पर चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया और गाड़ी 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
sirmaur news one killed two injured as vehicle fall into gorge pachhad sirmaur himachal pradesh
खाई में लुढ़की बोलेरो जीप। - फोटो : संवाद

विस्तार

पच्छाद क्षेत्र की सराहां-डुंगाघाट-बागथन सड़क पर एक बोलेरो कैंपर जीप के ढांक में गिरने से चालक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य सवार घायल हो गए। घायलों का सिविल अस्पताल सराहां में उपचार किया जा रहा है। दोनों की हालत ठीक है। हादसा सोमवार देर रात डुंगाघाट के समीप तीखे मोड़ पर हुआ। पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बोलेरो जीप (एचपी12बी-9208) सराहां की तरफ से देर रात बागथन की तरफ जा रही थी। डुंगाघाट के समीप पहुंचते ही एक मोड़ पर चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया और गाड़ी 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को ढांक से बाहर निकालकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। 108 एंबुलेंस को फोन पर सूचना देकर तीनों को घटनास्थल से सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया गया, जहां वाहन मालिक एवं चालक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पहचान पच्छाद के चठिया गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (28) पुत्र बालकराम के तौर पर हुई है। जबकि गाड़ी में सवार राजेंद्र सिंह (27) निवासी द्राबिल (रेणुकाजी) पुत्र बलबीर और हरिंद्र सिंह (21) पुत्र गोविंदराम गांव शाड़िया को सिर पर चोटें आई हैं जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।


डीएसपी राजगढ़ अरुण मोदी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक वीरेंद्र सिंह का पोस्टमार्टम करके शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। उधर, एसडीएम पच्छाद डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि मृतक के परिजनों को 20,000 रुपये की फौरी राहत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed