{"_id":"63879f17d3330e547c1a35d1","slug":"sirmaur-news-one-person-died-and-one-injured-in-raod-accident-in-nahan-dadhahu-haripur-dhar-sangdah-nahan-news-sml4294632184","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: चलती बाइक पर पत्थर गिरने से चाचा की मौत, भतीजे की कटी टांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: चलती बाइक पर पत्थर गिरने से चाचा की मौत, भतीजे की कटी टांग
विज्ञापन
ददाहू/संगड़ाह (सिरमौर)। नाहन-ददाहू-संगड़ाह सड़क पर बुधवार सुबह चलती बाइक पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया है। लोगों की सहायता से घायल को सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया।
घायल भतीजे की दाईं टांग पत्थर की चपेट में आने से कट गई है। जबकि, पीछे बैठे व्यक्ति की मौत सिर पर पत्थर लगने से हुई। मृतक की पहचान ठकराड़ा (काकोग) निवासी लायकराम (52) के तौर पर हुई है। हादसे में भतीजा रामलाल (42) वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों घर से बाइक पर दिहाड़ी लगाने ददाहू जा रहे थे। दनोई पुल से आगे पहुंचते ही पहाड़ी से एक पत्थर चलती बाइक पर आ गिरा। हादसे में लायकराम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेणुकाजी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उधर, प्रशासन की ओर से तहसीलदार ददाहू राजेंद्र ठाकुर ने मृतक के परिजनों को 20,000 और घायल को 10,000 की फौरी राहत प्रदान की। डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार ने बताया कि हादसा पहाड़ी से पत्थर गिरने से हुआ है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।