फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news no proper teachers in moginand govt. school sirmaur student facing problem

Sirmour News: मोगीनंद स्कूल में जुगाड़ के सहारे चल रही महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई

Tue, 22 Nov 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news no proper teachers  in  moginand govt. school sirmaur student facing problem
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनंद का भवन। संवाद - फोटो : NAHAN
कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनंद में शिक्षकों के अरसे से खाली पड़े पदों का असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। यहां भौतिक विज्ञान विषय का पद छह माह से खाली चल रहा है। इसके चलते जमा एक और दो कक्षाओं में मेडिकल और नान मेडिकल पढ़ने वाले 50 बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है।
विज्ञापन

इसी तरह टीजीटी मेडिकल का पद तीन माह से रिक्त है तो पीटीआई का पद आठ माह से खाली पड़ा है। इस स्कूल में छठी से 10वीं तक 450 बच्चे अध्ययनरत हैं लेकिन रिक्त पड़े शिक्षकों के पद से बच्चों को पढ़ाई का अच्छा माहौल नहीं मिल पा रहा है। पिछले कुछ समय से यहां बीएड प्रशिक्षु बच्चों की क्लास ले रहे हैं। वह भी जनवरी माह में अपनी टीपी पूरी कर लेंगे।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावक शिक्षा विभाग और सरकार से इन पदों को भरने की मांग करते करते थक गए हैं। इसका कोई असर नहीं पड़ा है। वार्षिक परीक्षाओं में भी मात्र तीन माह का समय शेष रह गया है। ऐसे में सालाना परीक्षाएं सिर पर होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
विभाग जल्द भरे रिक्त पद
स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य फरजाना, नरेश कुमार और संजय ने बताया कि शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त हैं। यहां जुगाड़ के सहारे कक्षाएं लगाई जा रही हैं। इससे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिलने में मुश्किलें आ रही हैं। विभाग को चाहिए वह स्कूल में रिक्त पड़े पदों को अविलंब भरे।
....
जल्द शिक्षक मिलने की उम्मीद
प्रधानाचार्या शिभा खन्ना ने कहा कि रिक्त पदों की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। उम्मीद है कि आचार संहिता हटते ही विद्यालय में रिक्त पड़े पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी।

....
वार्षिक परीक्षाएं सिर पर, पढ़ाई में व्यवधान
1. जमा दो कक्षा के विपिन ने कहा कि भौतिक विज्ञान का प्रवक्ता न होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
2. जमा दो कक्षा की प्राची ने कहा कि निपुण शिक्षकों के न होने से सालाना परीक्षाओं की तैयारी ढंग से नहीं हो पा रही।
3. दसवीं कक्षा के आकाश ने कहा कि शिक्षकों के न होने से कई विषयों की पढ़ाई नहीं हो पा रही। जबकि परीक्षाएं निकट हैं।
4. दसवीं कक्षा की सारिका ने कहा कि फिलहाल बीएड प्रशिक्षु अपनी ओर से थोड़ा बहुत पढ़ा रहे हैं, उनके जाने से पढ़ाई बिल्कुल ठप हो जाएगी।

सारिका।

सारिका।- फोटो : NAHAN

आकाश।

आकाश।- फोटो : NAHAN

विपन शर्मा।

विपन शर्मा।- फोटो : NAHAN

प्राची।

प्राची।- फोटो : NAHAN

मोगीनंद स्कूल में छात्राओं को पढ़ातीं एक बीएड प्रशिक्षु। संवाद

मोगीनंद स्कूल में छात्राओं को पढ़ातीं एक बीएड प्रशिक्षु। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed