{"_id":"631f772dc6572f4e001ef5e3","slug":"sirmaur-news-nahan-news-traffic-police-cut-50-illegale-parking-chalan-in-nahan-city-on-monday-nahan-news-sml421482954","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतरतीब तरीके से पार्क किए 50 वाहनों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतरतीब तरीके से पार्क किए 50 वाहनों के काटे चालान
विज्ञापन
महलात की घाटी में एसबीआई बैंक के समीप बेतरतीब वाहनों के चालान काटने के दौरान बातचीत करते यातायात
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। शहर में अवैध तरीके से वाहन पार्क करने वाले चालकों पर सोमवार को यातायात पुलिस ने जगह-जगह कार्रवाई की। इस दौरान यातायात प्रभारी रामलाल चोपड़ा की अगुवाई में पुलिस ने 50 चालान काटे। पुलिस ने ये कार्रवाई शहर में दिल्ली गेट के समीप महलात की घाटी, यशवंत चौक, गुन्नूघाट, शिमला रोड, लखदाता पीर और गोविंदगढ़ के समीप अमल में लाई। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
बता दें कि शहर की विभिन्न सड़कों पर पीली लाइन लगाकर नगर परिषद व प्रशासन ने पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध कराई है। ये अलग बात है कि पीली लाइन के भीतर चालकों को वाहन खड़ा करने के लिए जगह नहीं मिल पाती। कई लोग सड़क पर जहां-तहां वाहन खड़ा कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को जाम की समस्या से भी दो-चार होना पड़ रहा है।
पुलिस समय-समय पर अवैध पार्किंग के चालान करती आई है। इसके बावजूद भी लोग सड़कों के किनारे अवैध तरीके से अपना वाहन पार्क कर रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को चाकचौबंद किया जा रहा है। यातायात पुलिस इसको लेकर कार्रवाई कर रही है। चालान भी काटे जा रहे हैं।

महलात की घाटी नाहन में अवैध पार्किंग के चालान काटती यातायात पुलिस। संवाद- फोटो : NAHAN
विज्ञापन