फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news nahan news tomato and ginger crops are destroying in pachad area due to rain

बारिश से टमाटर, शिमला मिर्च और अदरक की फसलें होने लगी खराब

Sat, 24 Sep 2022 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
sirmaur news nahan news tomato and ginger crops  are destroying in pachad area due to rain
सराहां के काहन में बारिश से खराब होने लगी शिमला मिर्च। संवाद - फोटो : NAHAN
सराहां (सिरमौर)। बारिश के कारण नकदी फसलों को नुकसान पहुंचना शुरू हो गया है। ऐसे में महंगे दामों पर बीज खरीद कर लगाने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई हैं। यहां खेतों में खड़ी टमाटर, शिमला मिर्च, अदरक की फसल पीली पड़नी शुरू हो गई है। खेतों में पानी जमा होने और बारिश से फसलों को सड़न रोग लग गया है। इसके साथ-साथ मक्की की फसल कई जगह पक चुकी है। धूप न खिलने से किसान मक्की को सूखा नहीं पा रहे हैं। कई जगह खेतों में ही मक्की सड़ने लगी है।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान नकदी फसलों को उगाते हैं, यही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। किसान सितंबर माह के शुरू तक अपनी फसलों को देखकर खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। उनको पूरी उम्मीद थी कि इस बार उनको उचित लाभ मिलेगा लेकिन पिछले कुछ दिन से लगातार हो रही बारिश का असर फसलों पर दिखने लगा है।
विज्ञापन

स्थानीय भूपेंद्र सिंह भंडारी, काहन निवासी राहुल शर्मा, बांजन निवासी रविंद्र सिंह, बाग पशोग निवासी नरेश शर्मा ने कहा कि नकदी फसलों को बारिश से नुकसान हो रहा है। क्षेत्र में बजगा, बागथन, बनाहां धिन्नी, सराहां, बाग पशोग, नैना टिक्कर, डिलमन, लाना बांका, धार टिक्करी और जयहर आदि पंचायतों में खेतों में लगी फसलों को बारिश से सड़न रोग का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विषय बाद विशेषज्ञ डॉ. एचएल आजाद ने कहा कि टमाटर व शिमला मिर्च की फसल में माइट रोग, अदरक और मक्की की फसल में गठी रोग की जानकारी मिली है। कृषि विभाग की टीम मौके पर जाकर किसानों को दवा के बारे में जागरूक करेगी।

पच्छाद क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से पीली पड़ी अदरक। संवाद

पच्छाद क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से पीली पड़ी अदरक। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed