फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news nahan news in devidaar ponta sahib woman oppose the illegale activity of drugs mafiya

देवीनगर में अवैध नशे के खिलाफ एकजुट हुईं महिलाएं

Sun, 04 Sep 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news nahan news in devidaar ponta sahib woman oppose the  illegale activity of  drugs mafiya
पांवटा के देवीनगर में नशा माफिया के खिलाफ नारेबाजी करतीं महिलाओं व लोगों से बातचीत करते पुलिस कर? - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के देवीनगर में नशा (ड्रग्स) बेचने वालों से लोग परेशान हैं। रविवार शाम को दर्जनों परिवारों की महिलाओं ने इकट्ठा होकर नारेबाजी करते हुए माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

महिलाएं वार्ड नंबर 10 में डीएवी मैदान में एकत्रित हुईं। इस दौरान महिलाओं ने वार्ड नंबर 10 में नशे का कारोबार करने वाले आधा दर्जन से अधिक परिवारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। देवीनगर निवासी बतूल, वकीला, सीमा, चम्पा, रक्षा, रसीला, शबाना, कुंजना, सुमन और चांद देवी ने बताया कि वार्ड नंबर- 9 और 10 के आधा दर्जन परिवार स्मैक व चरस का कारोबार कर रहे हैं। कई युवा बच्चे सुबह निकलते हैं और उसके बाद शाम के समय खेतों में पड़े मिलते हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 10 निवासी समाजसेवी इंदरजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे। वह आक्रोशित महिलाएं और पुरुषों से मिले। इस दौरान सभी ने डीएसपी और एसडीएम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। फैसला लिया गया कि यदि 15 दिन में उचित कार्रवाई नहीं होती है तो लोग अपने हिसाब से नशे के माफिया लोगों से निपटेंगे। मौके पर पुलिस की पीसीआर भी पहुंची और लोगों की समस्याओं को सुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा बीर बहादुर ने कहा कि पांवटा क्षेत्र में पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम चल रही है। जनता सहयोग करती है तो नशे के अवैध कारोबार को जड़ से उखाड़ने में पुलिस का पूरा सहयोग मिलेगा।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed