फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news nahan news 24 hours blackout in patliyo panchyat-people strike against electricity board

पातलियो पंचायत में 24 घंटे बिजली गुल, ग्रामीण भड़के

Tue, 13 Sep 2022 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
sirmaur news nahan news 24 hours blackout in patliyo panchyat-people strike against electricity board
पातलियों पंचायत में बिजली गुल रहने पर एनएच पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : NAHAN
पांवटा (सिरमौर)। पातलियो पंचायत में 24 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार देर रात ग्रामीण एनएच 707 पर एकत्रित हुए और सुस्त कार्यप्रणाली पर विद्युत बोर्ड और ऊर्जा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

पातलियो पंचायत पूर्व प्रधान दाताराम, वार्ड सदस्य मांगती राम, उपप्रधान दिलबाग सिंह, अंजना वर्मा, जामिल, बब्बू, अनिता, अशरफ, लक्की, आशू, मलकीत, पुलकित, रेखा, सुजाता, कल्पना, तेज सिंह ने बताया कि शनिवार रात 11:00 बजे विद्युत आपूर्ति बंद हो गई जो रविवार देर रात बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के पदाधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया गया, बावजूद इसके समाधान नहीं हो पाया। इस पर लोगों ने रविवार देर रात एनएच पर विद्युत बोर्ड और ऊर्जा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता अजय चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने पर कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया था। पातलियो में नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। इसके लगने से लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed