फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Jal Shakti Department employee died due to cardiac arrest

Sirmour: हृदय गति रुकने से जल शक्ति विभाग के कर्मचारी की मौत

Sun, 04 Dec 2022 11:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई (सिरमौर) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 04 Dec 2022 11:41 AM IST
सार

शिलाई में जलशक्ति विभाग में कार्यरत कर्मचारी रतिराम (54) की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। रतिराम नाय गांव में बतौर लाइनमैन कार्यरत था।

विज्ञापन
Jal Shakti Department employee died due to cardiac arrest
कर्मचारी की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई में जलशक्ति विभाग में कार्यरत कर्मचारी रतिराम (54) की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। रतिराम नाय गांव में बतौर लाइनमैन कार्यरत था। गत शुक्रवार को विवाह समारोह में शामिल होने के पश्चात देर रात रतिराम अपने घर छड़वा पहुंचा ही था कि उसके सीने में अचानक दर्द उठा। परिजनों ने उपचार के लिए शिलाई अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी मिली है कि अगले सप्ताह रतिराम के बेटी का विवाह होना है, जिसकी घर में तैयारियां चल रहीं थीं। विवाह से पूर्व ही रतिराम की मौत हो गई। उधर जलशक्ति विभाग मंडल के अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि हृदय गति रुकने से रतिराम की मौत हो गई। शिलाई अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर शव को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed