फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news jalsakti department issues notice for 38 defaulters consumers in dadhahu sirmaur for not paying the bill

Sirmour News: 38 डिफाल्टर उपभोक्ताओं को कानूनी नोटिस

Thu, 24 Nov 2022 06:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
sirmaur news jalsakti department  issues notice for 38 defaulters consumers in dadhahu sirmaur  for not paying the bill
ददाहू (सिरमौर)। जलशक्ति विभाग ने ददाहू में पानी का बिल अदा न करने वाले डिफॉल्टर उपभोक्ताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 38 डिफॉल्टर उपभोक्ताओं को कानूनी समन जारी किए हैं। इन उपभोक्ताओं के पास विभाग की 1.98 लाख रुपये से अधिक की राशि अटकी हुई है। इस राशि को उपभोक्ताओं ने पिछले लंबे अर्से से विभाग के पास जमा नहीं कराया है।
विज्ञापन

विभाग ने ऐसे डिफॉल्टर उपभोक्ताओं की सूची अदालत को सौंपी दी है। अदालत ने सभी 38 उपभोक्ताओं को समन जारी करके आगामी 27 नवंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में हाजिर होने के आदेश दिए हैं ताकि इन सभी मामलों का निपटारा किया जा सके। इनमें से कुछ उपभोक्ताओं के पास विभाग की 10,000-10,000 हजार रुपये से अधिक की देनदारी बकाया है।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता प्रदीप ठाकुर ने बताया कि ददाहू अनुभाग के 38 डिफॉल्टर उपभोक्ताओं को कानूनी समन जारी किए गए हैं। उपभोक्ताओं के पास विभाग की 1.98 लाख रुपये की देनदारी है। इसलिए विभाग को कानून का सहारा लेना पड़ा। इन मामलों को 27 नवंबर को अदालत में निपटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed