{"_id":"638a361719a96536017de012","slug":"sirmaur-news-four-new-case-of-jaundice-found-in-pachad-area-and-now-total-case-of-jaundice-33-in-raea-nahan-news-sml42966292","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पच्छाद में नहीं थम रहा पीलिया, चार नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पच्छाद में नहीं थम रहा पीलिया, चार नए मामले
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद के सराहां और आसपास के क्षेत्रों में पीलिया के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को सराहां अस्पताल में पीलिया के चार नए मामले आए हैं। अब तक इस क्षेत्र में 33 लोग पीलिया की चपेट आ चुके हैं। इनमें से 23 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर घर भेज दिया गया है। वहीं 10 लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पीलिया के लगातार बढ़ रहे मामलों से लोगों में दहशत का माहौल है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने पीलिया को लेकर जलशक्ति विभाग व पंचायतों के माध्यम से संबंधित क्षेत्र में जागरूकता अभियान छेड़ा है। लोगों को पानी उबालकर पीने, हाथ साफ रखने, भोजन व खाने की वस्तुओं को ढक कर रखने, उबला हुआ पानी ज्यादा पीने, पेयजल स्रोतों को साफ रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
इसके अलावा पीलिया प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों को साफ करने के लिए जलशक्ति विभाग को बैठक कर निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है बीते एक सप्ताह के दौरान सिविल अस्पताल सराहां में पीलिया के तीन दर्जन के करीब मरीज उपचार के लिए पहुंचे हैं। यह लोग सराहां व आसपास के क्षेत्रों के हैं।
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता संजय मोकटा ने बताया कि विभाग की ओर से सभी पेयजल टैंक, स्रोत का निरीक्षण करके जांच की जा रही है। टैंक के आसपास व टैंक में मलबे को साफ कर उसमें दवाई डाली जा रही है।
बीएमओ डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि गत एक सप्ताह से पीलिया के करीब तीन दर्जन के करीब मामले आए हैं। इनमें से 23 को उपचार देकर घर भेज दिया गया है। वहीं 10 उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों को पीलिया से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।