{"_id":"637a685b413bd6092c054fe6","slug":"sirmaur-news-english-teacher-post-vacant-history-and-music-teachers-not-avilable-in-saranha-college-sirmaur-student-facing-problem-nahan-news-sml4284121174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी का पद भरा नहीं, इतिहास और संगीत पढ़ाने वाला भी कोई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी का पद भरा नहीं, इतिहास और संगीत पढ़ाने वाला भी कोई नहीं
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। मॉडल डिग्री कॉलेज सराहां में अंग्रेजी, इतिहास व संगीत विषय के प्राध्यापक न होने से बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। पाठ्यक्रम को कैसे समझा जाए और कैसे पूरा होगा, ये बच्चों के सामने बड़ी चुनौती है। कई बार पदों को भरने की मांग सरकार व विभाग को भेजी जा चुकी है लेकिन प्राध्यापकों के खाली पदों को अब तक नहीं भरा गया है।
बता दें कि मॉडल कॉलेज में अंग्रेजी के दो पद स्वीकृत हैं, इनमें से एक पद पिछले छह माह से खाली चल रहा है। जबकि, इतिहास और संगीत विषय के प्राध्यापकों के पदों पर तीन माह से तैनाती नहीं हो पाई है। इस कॉलेज में छात्राओं की संख्या काफी ज्यादा है जो गांव से आकर शिक्षा ग्रहण कर रहीं हैं।
इस महाविद्यालय में 353 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यार्थियों की सबसे बड़ी चिंता अंग्रेजी विषय को लेकर है। इससे पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है, वहीं अभिभावकों को भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता सता रही है।
विज्ञापन
पीटीए उपप्रधान राजेश ठाकुर, अभिभावक राजकुमार शर्मा, धनवीर सिंह, रमेश कुमार, बलदेव सिंह, प्रेमपाल, भूषण सिंह व संजीव शर्मा ने बताया कि पहले वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक का तबादला हुआ था जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई। विभाग ने यहां पर वाणिज्य विषय के पद तो भर दिए लेकिन अंग्रेजी, इतिहास और संगीत विषय के पदों को नहीं भरा गया है।
...
पद भरो वरना उतरेंगे सड़कों पर : छात्र संगठन
उधर, एबीवीपी इकाई के अध्यक्ष आकाश गौतम, एनएसयूआई इकाई के अध्यक्ष निहित ठाकुर, छात्र आशुतोष शर्मा और शिवानी ने कहा कि प्राध्यापकों की कमी के कारण कॉलेज में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने शिक्षा विभाग से मांग की है कि शीघ्र ही कॉलेज में खाली पड़े पदों को भरा जाए। वरना पूरे कॉलेज के छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतरेंगे।
...
उच्चाधिकारियों को भेजी रिपोर्ट : प्राचार्य
प्राचार्य हेमंत कुमार ने बताया कि मॉडल कॉलेज में एक अंग्रेजी, इतिहास व म्यूजिक विषय के पद खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि खाली पड़े पदों की सूचना उच्च शिक्षा विभाग को भेज दी है।