फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news children effected with jukam cold and fever in ponta sahib

Sirmour News: बुखार, गले में इंफेक्शन, जुकाम और एलर्जी की चपेट में नौनिहाल

Wed, 23 Nov 2022 05:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
sirmaur news children effected  with jukam cold and fever in ponta sahib
सिविल अस्पताल पांवटा में बच्चे के स्वास्थ्य की जांच करते बाल रोग विशेषज्ञ एवं अस्पताल प्रभारी ड? - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शुष्क ठंड ने इन दिनों छोटे बच्चों की सेहत बिगाड़ दी है। क्षेत्र में दर्जनों बच्चे बुखार, गले में इंफेक्शन, जुकाम और एलर्जी की चपेट में आ रहे हैं। लिहाजा अभिभावकों की चिंता बढ़नी भी लाजमी है। अभिभावक अपने बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंच हैं। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में रोजाना 100-125 तक ओपीडी पहुंच रही है।
विज्ञापन

शुष्क ठंड का प्रकोप बढ़ने से सिरमौर के गिरिपार और पांवटा साहिब क्षेत्र के बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। आंजभोज निवासी कला देवी और रीमा, पांवटा साहिब की अदिति, सपना व रीना का कहना है कि बच्चों का स्वास्थ्य इन दिनों खराब हो रहा है। एक बच्चा बीमार होने से दूसरे बच्चे भी बुखार और सर्दी जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। इससे अभिभावकों की चिंता काफी बढ़ रही है। कई अभिभावकों को समझ नहीं आ रहा है कि वे अपने बच्चों का शुष्क ठंड से बचाव कैसे करें। वंदना, रुपा व राधा शर्मा ने कहा कि बाल रोग विशेषज्ञ जांच के बाद बच्चों को दवाइयां और उचित परामर्श के बाद घर भेज रहे हैं। ज्यादा गंभीर होने पर ही शिशु वार्ड में दाखिल किया जा रहा है।
विज्ञापन

.....
अस्पताल में 12 बच्चे दाखिल
पांवटा साहिब अस्पताल की ओपीडी में सर्दी, खांसी, जुकाम से प्रभावित रोगी लगातार बढ़ रहे हैं। पहले जो संख्या 80 के आसपास रहती थी, आजकल 125 तक ओपीडी पहुंच रही है। अधिकतर बाल रोगी वायरल की चपेट में हैं। अस्पताल में ज्यादा तबीयत खराब होने पर करीब 12 बच्चे दाखिल हैं। इसमें 4 नवजात भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
ठंड से बचाएं बच्चे : डॉ. अमिताभ जैन
सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के प्रभारी एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमिताभ जैन ने कहा कि इन दिनों मौसम परिवर्तन से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। इनमें खांसी-जुकाम व वायरल बुखार के अधिकतर मरीज हैं। बदले मौसम में बच्चों की ठीक से देखभाल करें। बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं, गर्म खाद्य वस्तुओं का सेवन करवाएं। तबीयत ज्यादा नासाज लगे तो किसी शिशु रोग विशेषज्ञ से स्वास्थ्य जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed