{"_id":"637e6c519bb6ff3d4e074d87","slug":"sirmaur-news-after-40-hours-ponta-sahib-silai-road-not-open-for-vehicles-and-peoples-nahan-news-sml4287370167","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: 40 घंटे बाद भी बहाल नहीं हुआ पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: 40 घंटे बाद भी बहाल नहीं हुआ पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे
विज्ञापन
सतौन (सिरमौर)। पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे 40 घंटे बाद भी आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाया है। सड़क ऐसे समय में बंद हुई है जब शिलाई इलाके के लोग बूढ़ी दीवाली का पर्व मनाने घर पहुंच रहे हैं। एनएच के अधिकारियों ने मंगलवार देर रात तक सड़क बहाल करने की उम्मीद जताई थी लेकिन बुधवार पूरा दिन भी सड़क को बहाल नहीं किया जा सका।
शिलाई उपमंडल के शिल्ला के समीप भारी भूस्खलन से बंद हुए एनएच के चलते इलाके का संपर्क जिला मुख्यालय नाहन और पांवटा साहिब समेत अन्य क्षेत्रों से पूरी तरह कट गया है। इससे वाहन चालकों के साथ-साथ यात्री और कामकाजी लोग भारी दिक्कतें झेल रहे हैं। बुधवार को कई लोग शिल्ला से पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाते दिखे। बड़ी बात ये है कि वीरवार से शिलाई इलाके में बूढ़ी दीवाली का आगाज हो रहा है। कई लोग बुधवार को ही अपने घर के लिए रवाना तो हुए लेकिन सड़क बंद होने से समय पर घर नहीं पहुंच सके। कई लोगों को रास्ते में वाहन खड़ा कर पैदल ही घरों की ओर जाना पड़ा तो कइयों को रूट तक बदलना पड़ा।
बता दें कि एनएच मंगलवार सुबह 8 बजे के करीब शिल्ला में भारी भूस्खलन के चलते बंद हो गया था। करीब 100 मीटर के दायरे में भूस्खलन हो रहा है। बुधवार को कंपनी प्रबंधन के साथ प्रशासन भी सड़क खोलने के लिए मौके पर डटा रहा। इस दौरान एसडीएम कफोटा सुबह से शाम तक मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन
एनएच के प्रोजेक्ट निदेशक विवेक पांचाल ने बताया कि सड़क खोलने के लिए मशीनें मौके पर कार्य कर रही हैं। पहाड़ी से मलबा आने के कारण सड़क खोलने में विलंब हो रहा है। सड़क बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
.......
खड़ी चढ़ाई चढ़ टटियाना पहुंचे ग्रामीण, फिर ली लिफ्ट
शिलाई से पांवटा की ओर आने वाले मुसाफिरों को आधा किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई करनी पड़ी। इसके बाद लोग टटियाना के लिए जाने वाली संपर्क मार्ग तक पहुंचे। यहां से लोग अन्य वाहनों और बसों की मदद से अपने गंतव्य पर पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों को इस बीच भारी सामान उठा कर ले जाने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
....
नहीं दिखे जनप्रतिनिधि
मंगलवार से बंद सड़क के चलते लोगों को हो रही परेशानी जानने कोई भी जनप्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा। इन दिनों नेता चुनावी थकान उतार रहे हैं। मौके पर कोई भी नेता आमजन के हाल जानने नहीं पहुंचा।

शिल्ला के पास भूस्खलन के बाद बंद हुए पांवटा-शिलाई एनएच से पैदल गंतव्य की ओर रवाना होते ग्रामीण। स?- फोटो : NAHAN