फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Only 991 children passed in eight colleges of the district, 1069 failed Sirmour

Sirmour: जिला के आठ कालेजों में पास हुए महज 991 बच्चे, 1069 फेल

Thu, 01 Dec 2022 12:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 01 Dec 2022 12:07 PM IST
सार

सिरमौर जिले के आठ कालेजों में 2,866 परीक्षार्थियों ने आर्ट्स, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में परीक्षा दी। इनमें से महज 991 बच्चे ही उत्तीर्ण हो पाए। इस आंकड़े के मुकाबले फेल होने वाले बच्चों का आंकड़ा काफी अधिक है।

विज्ञापन
Only 991 children passed in eight colleges of the district, 1069 failed Sirmour
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से हाल ही में घोषित यूजी प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम बेहद खराब रहे। जिले के आठ कालेजों में 2,866 परीक्षार्थियों ने आर्ट्स, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में परीक्षा दी। इनमें से महज 991 बच्चे ही उत्तीर्ण हो पाए। इस आंकड़े के मुकाबले फेल होने वाले बच्चों का आंकड़ा काफी अधिक है। इस परीक्षा में 1,069 बच्चे फेल हुए। 615 बच्चों की कंपार्टमेंट आई। लिहाजा, जिले में पास हुए बच्चों की प्रतिशतता 34.57 रही। जबकि 37.29 फीसदी बच्चे फेल हो गए। 21.45 फीसदी बच्चों की कंपार्टमेंट आई है। वहीं 4.57 फीसदी के करीब बच्चों का परिणाम अभी आना है।

विज्ञापन


नाहन कॉलेज में कुल 842 बच्चों ने विभिन्न संकाय में परीक्षा दी। इसमें 378 बच्चे पास हुए। जबकि, 321 फेल हो गए। 139 बच्चों की कंपार्टमेंट आई है। चार बच्चों का परिणाम अभी आना है। इस कॉलेज में 632 ने बीए की परीक्षा दी। इनमें 326 बच्चे पास, 196 फेल और 110 की कंपार्टमेंट आई है। इस संकाय का परिणाम 75 फीसदी रहा है। वाणिज्य संकाय में 60 बच्चों ने परीक्षा दी। इनमें 17 पास हुए। 26 फेल हो गए और 17 की कंपार्टमेंट आई। इस संकाय का परिणाम 57 फीसदी रहा। विज्ञान संकाय में 150 बच्चे परीक्षा में बैठे थे। इनमें 35 पास, 99 फेल और 12 की कंपार्टमेंट आई। इस संकाय का परिणाम 35 फीसदी के करीब रहा।
विज्ञापन


वहीं, पांवटा साहिब कॉलेज में 926 बच्चों ने प्रथम वर्ष की परीक्षा दी। इनमें 218 पास, 451 फेल, 257 की कंपार्टमेंट आई। संगड़ाह कॉलेज में 245 छात्रों में से 121 पास, 48 फेल और 67 की कंपार्टमेंट आई। 9 का परिणाम देरी से आएगा। शिलाई कॉलेज में 240 बच्चों ने परीक्षा दी। इसमें से 65 पास, 35 फेल, 40 की कंपार्टमेंट आई है। जबकि, 100 का परिणाम देरी से आएगा। कफोटा कॉलेज में 115 में से 37 पास, 47 फेल और 31 की कंपार्टमेंट आई है। सराहां कॉलेज में 138 में से 81 पास, 36 फेल और 21 की कंपार्टमेंट आई है। राजगढ़ कॉलेज में 230 में से 107 बच्चे पास, 70 फेल और 35 की कंपार्टमेंट आई। 18 बच्चों का परिणाम देरी से आएगा है। ददाहू कॉलेज में 130 में से 44 पास, 61 फेल और 25 की कंपार्टमेंट आई। इस रिपोर्ट में हरिपुरधार, रोनहाट, भरली व पझौता कॉलेज के नतीजे नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed