फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news 12000 people worship mata balasundri temple on first navratra in trilokpur

मां बालासुंदरी दरबार में पहले नवरात्र को 12000 ने नवाया शीश

Tue, 27 Sep 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
sirmaur news 12000 people worship mata balasundri  temple on first navratra in trilokpur
माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में पहले नवरात्र पर पूजा अर्चना करते उपायुक्त सिरमौर और एसडीए? - फोटो : NAHAN
कालाअंब (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महामाया बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में पहले नवरात्र पर 12 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। लगातार चार दिन तक हुई बारिश से जिले के कई क्षेत्रों के रास्ते बंद होने की वजह से शारदीय नवरात्र मेले के प्रथम दिवस त्रिलोकपुर में बहुत कम संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

माता बालासुंदरी मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे मुख्य आरती के बाद दर्शनों के लिए खोल दिए गए थे। भक्त परिवार ने आरती की रस्म को पूरा किया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता के दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

मेले के प्रथम दिन 10,22, 505 रुपये नकदी और 1,330 ग्राम चांदी चढ़ावे में मंदिर न्यास को प्राप्त हुई। मेला अधिकारी तहसीलदार माया राम ने बताया कि मेला शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इससे पूर्व उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने सुबह 4:30 बजे मंदिर पहुंचकर आरती में भाग लिया और मां बाला सुंदरी के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने हवन पूजा में बैठकर पूर्णाहुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि त्रिलोकपुर मेला 26 सितंबर से लेकर 09 अक्टूबर तक चलेगा। मंदिर परिसर को फूलों और लड़ियों से सजाया गया है। इसके अतिरिक्त लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत मेला परिसर में पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरा और पुलिस बल तैनात है। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष बसों की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

त्रिलोकपुर मेले में पहले नवरात्र पर माता के दर्शनों के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद

त्रिलोकपुर मेले में पहले नवरात्र पर माता के दर्शनों के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed