{"_id":"572f736e4f1c1ba9485cd029","slug":"sirmaur-congress-leaders-chek-the-raily-place-of-jahul-gandhis","type":"story","status":"publish","title_hn":" सिरमौर जिला कांग्रेस नेताओं ने लिया राहुल गांधी की रैली के संभावित रैली स्थल का जायजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर जिला कांग्रेस नेताओं ने लिया राहुल गांधी की रैली के संभावित रैली स्थल का जायजा
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Sun, 08 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन(सिरमौर)। राष्ट्रीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का प्रदेश में इस माह 2 दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। सिरमौर में भी रैली करवाने को लेकर तैयारियां चल रही हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की मिश्रवाला में जनसभा करवाने के प्रयास हो रहे हैं। हालांकि अभी रैली का कार्यक्रम तिथि व समय तय नहीं हो सका है। फिर भी सिरमौर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी संभावित रैली को लेकर होमवर्क में जुट गए हैं जिससे हिमाचल प्रदेश में मिशन रिपीट-2017 के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा सके।
विज्ञापन
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की विशाल रैली करवाने को जिला कांग्रेस कमेटी ने कमर कस ली है। रैली से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नया जोश संचारित करने के प्रयास होंगे। रविवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत वरिष्ठ नेताओं ने मिश्रवाला का दौरा दिया। दो स्थलों पर रैली के लिए स्थल देखा गया जिसमें से इन दिनों खाली पड़े खेतों वाले स्थल को प्रस्तावित रैली के लिए फाइनल कर दिया गया है। रविवार को सीपीएस विनय कुमार, राज्य योजना बोर्ड उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, रोजगार सृजन बोर्ड अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय सोलंकी, हिमफेड अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, पूर्व जिप सदस्य नासीर रावत, व्यापार प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष पांवटा जय प्रकाश शर्मा, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष असगर अली, महासचिव हिमांशु परवाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष पांवटा कमलजीत सिंह, स्थानीय कांग्रेस नेता चैन सिंह, महिला ब्लॉक कमेटी अध्यक्षा बिरांजना चौधरी, समीर शर्मा, मिश्रवाला पंचायत प्रधान शुक्रदीन, उप प्रधान मंजूर अली, शमशूदीन व गुलफाम मोहम्मद समेत सैकड़ों कांग्रेस पार्टी के जिला, नाहन व पांवटा ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता मिश्रवाला पहुंचे।
विज्ञापन
उधर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय सोलंकी ने पुष्टि की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का हिमाचल प्रदेश में दो दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान जिला सिरमौर के मिश्रवाला में भी राष्ट्रीय कांग्रेस उपाध्यक्ष की जनसभा करवाने के प्रयास हो रहे हैं। सिरमौर जनसभा कार्यक्रम को लेकर अभी दिन व समय फाइनल नहीं हुआ है। प्रस्तावित दौरे के दौरान मिश्रवाला में जनसभा करवाने के प्रयास जारी हैं। रविवार को मिश्रवाला में जनसभा को स्थल तय कर दिया गया है।
विज्ञापन