फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaqur news 50.80 percent youth will be cast their vote for 29 candidates in vidhansabha election

50.80 प्रतिशत युवा मतदाता बनेंगे 29 प्रत्याशियों जीत में डिसाइडिंग फैक्टर

Sat, 12 Nov 2022 07:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
sirmaqur news 50.80 percent youth will be cast their vote for 29 candidates in vidhansabha election
नाहन (सिरमौर)। विधानसभा चुनाव में सिरमौर जिले में 18 से 39 वर्ष आयु वर्ग में 50.80 प्रतिशत युवा मतदाता 29 प्रत्याशियों की जीत में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3,94,354 मतदाताओं में से आधे से ज्यादा मतदाताओं की संख्या इसी आयु वर्ग की है। 18 से 39 आयु वर्ग में पांच विधानसभा क्षेत्रों में 2,00,340 मतदाता हैं।
विज्ञापन

दरअसल, शनिवार को होने जा रही मतदान प्रक्रिया में 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग में 27 प्रतिशत युवा अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस आयु वर्ग में जिले में कुल 1,06,497 मतदाता हैं, जो कुल मतदाताओं का एक चौथाई से अधिक का हिस्सा बनता है। जिले में 18 से 19 आयु वर्ग में 15,467 युवा मतदाता पहली बार लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी आहुति डालेंगे। इसी प्रकार 20 से 29 आयु वर्ग में मतदाता सूची में 91,030 युवा मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

30 से 39 वर्ष आयु के मतदाताओं की संख्या 93,843 हैं। राजनीति से जुड़े विशेषज्ञों की मानें तो जिला में 18 से 39 आयु वर्ग के मतदाता ही विधायक के तौर पर अपना जनप्रतिनिधि चुनने में सबसे अहम साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें : गौतम
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने युवाओं सहित जिला के समस्त मतदाताओं से आह्वान किया है कि 12 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में लोग मतदान करें। मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी वर्गों के मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। इस बार शत-प्रतिशत मतदान हो, इसके पूरे प्रयास किए गए हैं।
....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed