फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Shutters of two shops uprooted in Bhuppur, 55,000 cash stolen

भूपपुर में दो दुकानों के शटर उखाड़ 55,000 नगदी पर किया हाथ साफ

Thu, 25 Aug 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shutters of two shops uprooted in Bhuppur, 55,000 cash stolen
पांवटा साहिब में अनवर मोटर्स की दुकान का तोड़ा गया शटर। संवाद - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर भूपपुर के पास शातिर चोरों ने शटर उखाड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिरों ने स्पेयर पार्ट की दुकान से करीब 55,000 नगदी पर हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन

उन्होंने दूसरी दुकान का शटर भी तोड़ दिया। शिकायत मिलने पर पांवटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
भूपपुर क्षेत्र में गाड़ी मरम्मत, ऑटोमोबाइल की अधिकतर दुकानें हैं। बुधवार देर रात शातिर बदमाशों ने अनवर अली की स्पेयर पार्ट की दुकान के शटर को उखाड़ा। उन्होंने दुकान में अलमारी तोड़ कर लॉकर को बाहर निकाल लिया। लॉकर को बाहर गली में लाकर नगदी निकालकर ले गए।
विज्ञापन

सुबह जब दुकान खोली तो शटर और अलमारी के सैफ के ताले टूटे मिले। बाहर गली में चोरों ने लॉकर तोड़ कर नगदी चुरा ली। बाकी दस्तावेज बिखेरे हुए मिले। उधर भूपपुर में ही महिमा मोटर के भी शटर तोड़ गए लेकिन शातिरों के हाथ नगदी नहीं लगी। स्पेयर पार्ट के दुकानदार शिव सिंह असवाल ने कहा कि चार दिन पहले ही उनकी दुकान के गल्ले से चोर 1400 रुपये ले गए थे। क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस को मौके पर भेज दिया था। आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed