{"_id":"6540fd52b044883cb60e40f4","slug":"shristi-from-rajgargh-stood-first-in-classical-music-nahan-news-c-177-1-ssml1028-11784-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: लोकनृत्य में काजल और स्वर संगीत शास्त्रीय में सृष्टि रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: लोकनृत्य में काजल और स्वर संगीत शास्त्रीय में सृष्टि रहीं अव्वल
विज्ञापन
जिला स्तरीय कला उत्सव में जीत दर्ज करने वाले प्रतिभागी मुख्यातिथि कर्मचंद धीमान के साथ। संवाद
सचित्र-
लोकनृत्य में काजल और स्वर संगीत शास्त्रीय में सृष्टि रहीं अव्वल
जिलास्तरीय कला उत्सव में शिक्षा खंडों से आए 130 बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला स्तरीय कला उत्सव में हुई स्वर संगीत शास्त्रीय स्पर्धा में राजगढ़ की सृष्टि ने पहला और सराहां कन्या स्कूल की किरण ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग में माजरा खंड के दिव्यांश ने बाजी मारी।
डाइट नाहन में आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव में सभी शिक्षा खंडों से आए 130 प्रतिभागियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
स्पर्धा के अंतिम परिणामों में एकल ड्रामा अभिनय स्पर्धा के छात्रा वर्ग में नाहन की मोनिका ने पहला और नारग की प्राची ने दूसरा स्थान पाया।
छात्र वर्ग में नाहन के आर्यन ने पहला और सराहां के भगवती प्रसाद ने दूसरा, मधुर वाद्य संगीत स्पर्धा के छात्रा वर्ग में नाहन की मुस्कान ने पहला, छात्र वर्ग में नाहन के देवांश ने पहला व राजगढ़ के अक्षित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
लोक नृत्य स्पर्धा के छात्रा वर्ग में सराहां की काजल व कफोटा की अंकिता, छात्र वर्ग में कफोटा के विशाल और शिलाई के निशांत ने क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
शास्त्रीय नृत्य में नारग की स्नेहा और ददाहू के विपिन ने पहला, शिलाई की आरती व कफोटा के आशु ने दूसरा स्थान पाया। स्वर संगीत लोक वाद्य में राजगढ़ की आस्था और नाहन की पूजा ने पहला, राजगढ़ के अक्षित और सराहां के अमन ने दूसरा स्थान अर्जित किया।
इसी प्रकार वाद्य संगीत वाद्य ताल में शिलाई की डिंपल और सराहां की उपासना ने पहला और राजगढ़ के सार्थक और नाहन के सूरज ने दूसरा, दृश्य कला (2-डी) में नारग की मोनिका और सराहां की आरूशी ने पहला, नारग के हर्ष और ददाहू के नंदलाल ने दूसरा, दृश्य कला(3-डी) में राजगढ़ की अंजुम और कफोटा की रिंकी ने पहला, सराहां के मोहित और कफोटा के अमित ने दूसरा स्थान हासिल किया।
खिलौना बनाने की स्पर्धा में ददाहू की ईशिता और नाहन की अंशिका ने पहला और नाहन के आसिफ व नारग के उपेंद्र ने दूसरा स्थान पाया।
इस मौके पर मुख्यातिथि उच्च शिक्षा उपनिदेशक कर्मचंद धीमान, विशिष्ट अतिथि खंड परियोजना अधिकारी राजीव ठाकुर, डाइट के प्रधानाचार्य व जिला परियोजना अधिकारी हिमांशु भारद्वाज व जिला समन्वयक मुनेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया। संवाद