फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   shree ram shobha yatra organised in nahan by nav bharat yuva mandal

Sirmour News: ‘सियावर रामचंद्र की जय..’, के जयकारों से राममय हुआ शहर

Sun, 21 Jan 2024 06:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
shree ram shobha yatra organised in nahan by nav bharat yuva mandal
सचित्र--
विज्ञापन

‘सियावर रामचंद्र की जय..’, के जयकारों से राममय हुआ शहर
नवभारत युवा संघ ने शहर में निकाली श्रीराम की शोभा यात्रा
कई मुस्लिम महिलाएं भी रहीं शामिल, सिखों ने किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अयोध्या में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जिला मुख्यालय नाहन समेत पूरे जिले में लोगों का उत्साह चरम पर है। 22 जनवरी का दिन सभी के लिए खास रहने वाला है। इस आयोजन से पूर्व नवभारत युवा संघ ने रविवार को शहर में श्रीराम की शोभायात्रा निकाली।
इस शोभायात्रा में कई मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हुईं। शोभायात्रा का सिख समुदाय के लोगों ने भी स्वागत किया। इस यात्रा में धार्मिक सौहार्द की मिसाल भी देखने को मिली।
विज्ञापन

शोभायात्रा कालीस्थान मंदिर से शुरू हुई। इसके शुभारंभ मौके पर नवभारत युवा संघ के अध्यक्ष भावन शर्मा ने सियावर रामचंद्र की जय.., के जयकारे से शोभायात्रा का आगाज किया। कालीस्थान मंदिर के महंत ने भी लोगों को संबोधित किया और कहा कि यह सभी सनातनियों के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद श्रीराम के जयकारे के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। इसमें महिलाओं और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई माएं छोटे बच्चों को लेकर भी शोभायात्रा में शरीक हुई। शोभायात्रा कालीस्थान मंदिर से शुरू हुई जो नया बाजार, चौगान, दिल्लीगेट, बड़ा चौक, छोटा चौक से होती हुई श्री रघुनाथ मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। इससे पूर्व दिल्ली गेट स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर सिख समुदाय के लोगों ने भी श्रीराम शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान को भोग लगाया। शोभायात्रा में बीएमओ धगेड़ा डाॅ. मोनिषा अग्रवाल, शबाना, कृष्णा राठौर समेत काफी लोग मौजूद रहे।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed