फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Show teachers simple ways to teach geography through TLM

Sirmour News: टीएलएम के माध्यम से शिक्षकों को बताए भूगोल पढ़ाने के सरल तरीके

Thu, 04 Jan 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Show teachers simple ways to teach geography through TLM
डाइट नाहन में सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षकों की चल रही कार्यशाला
विज्ञापन

सचित्र--

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन में सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षकों की पांच दिवसीय कार्यशाला के तीसरे दिन वीरवार को शिक्षकों को भूगोल विषय को रोचक व मैत्रीपूर्ण ढंग से पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
राज्य स्रोत व्यक्ति आत्मा राम ने कहा कि शिक्षक बच्चों को मैत्रीपूर्ण वातावरण में शिक्षा दें। भय विहीन और रुचिकर तरीके से शिक्षा देने से छात्रों का बेहतर तरीके से विकास होगा। उन्होंने कहा कि बच्चे भूगोल विषय को सरलता से पढ़ और लिख सकें इसके लिए अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने बच्चों को शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) के माध्यम से शिक्षा देने पर जोर दिया। इस मौके पर शिक्षकों को टीएलएम की कई गतिविधियां भी करवाई गई।
विज्ञापन

अध्यापक प्रशिक्षण के जिला समन्वयक ओमकार शर्मा ने बताया कि सामाजिक विज्ञान विषय के अध्यापकों की दूसरे चरण की कार्यशाला आयोजित की जा रही है जो छह जनवरी तक चलेगी। इसमें 35 शिक्षक भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें राज्य स्रोत व्यक्ति आत्माराम, प्रदीप कुमार, प्रवीण कुमार, विशाल ने तीसरे दिन टीएलएम की कई गतिविधियां करवाईं ताकि बच्चों को भूगोल विषय रूचिकर तरीके से पढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed