{"_id":"94858aaf5d6a1569725fa7b53631d318","slug":"shop-problem-and-encrochment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा चौक में अवैध ढंग से सजी दुकानों को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा चौक में अवैध ढंग से सजी दुकानों को हटाया
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Mon, 01 Feb 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मध्य स्थित मुख्य बाजार बड़ा चौक में प्रत्येक सोमवार को सजने वाली दर्जनों दुकानों पर नगर परिषद नाहन की ओर से सुबह अचानक कार्रवाई की गई। कार्रवाई नप के ईओ एसएस नेगी के निर्देशों पर शहर के सफाई निरीक्षक अजय गर्ग की टीम ने किया। दुकानों को मौके से हटाया गया। साथ ही जिन दुकानदारों ने विरोध किया उनका सामना विभागीय कार्रवाई के चलते उठवाया गया।
विज्ञापन
नप का तर्क है कि लंबे समय से बाजार बड़ा चौक में कुछ दुकानदार सोमवार को रेहड़ी तथा हाट बाजार लगाकर जमीन पर अतिक्रमण कर रहे हैं। इसके कारण बाजार से गुजरने वाले आम लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
इस बीच रेहड़ी दुकानदारों ने इसकी शिकायत उपायुक्त बीसी बडालिया से की। शिकायत करने वालों में सोनू सिंह, सोहन सिंह, जगतार सिंह, गुंदर सिंह, बाबा सिंह व दीपक सिंह आदि ने बताया कि नप ने बेरोजगारों से उनका रोजगार छीना है। वह बड़ा चौक में सोमवार को छोटी दुकानें लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। उक्त लोगों ने डीसी से गुहार लगाते हुए कहा कि उन्हें सोमवार को बड़ा चौक में दुकानें लगाने की इजाजत दी जाए।
विज्ञापन
उधर एक अन्य कार्रवाई में सफाई निरीक्षक की टीम ने पक्का टैंक तालाब के किनारे बनी पुरानी सराय में लंबे समय से काबिज अवैध कब्जे को भी छुड़वा लिया। बाद में सराय को खाली कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। सफाई निरीक्षक अजय गर्ग ने बताया कि सराय में गंदगी फैलाई जा रही थी जिस कारण गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया था। उन्होंने बताया कि नप किसी भी सूरत में शहर के भीतर गंदगी फैलाने वालों को तथा अवैध अतिक्रमण करने वालों को नहीं बख्शेगी। ऐसे लोगों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कार्रवाई के दौरान बड़े चौक में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
बाक्स....
आम लोगों की सुविधा के लिए कार्रवाई
बड़ा चौक में होने वाले अतिक्रमण को सोमवार को हटाया गया है। साथ ही पक्का टैंक में मौजूद एक पुरानी सराय पर से भी किए गए कब्जे को हटाया गया है। कार्रवाई आम लोगों की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है।
- एसएस नेगी, ईओ नप
नाहन
-----