फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   shop

हरिपुरधार-संगड़ाह में उचित मूल्य दुकान के लिए 10 तक करें आवेदन

Fri, 19 Jun 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
shop
नाहन(सिरमौर)। जिला सिरमौर के संगड़ाह और हरिपुरधार में उचित मूल्य की दुकान खोली जानी है जिसके आवंटन के लिए 10 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले आदित्य बिंद्रा ने बताया कि उचित मूल्य की दुकान के लिए एकल नारी, विधवा, महिला मंडल, दिव्यांग व्यक्ति (जो उचित मूल्य की दुकान का कार्य करने में सक्षम हों) भूतपूर्व सैनिक, शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति जिसके परिवार का कोई भी सदस्य नियमित रोजगार में न हो, वह अपना आवेदन सादे कागज पर 10 जुलाई तक जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नाहन के कार्यालय में कर सकता है। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
बिंद्रा ने बताया कि आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है। आवेदक अपने आवेदन पत्र के साथ मैट्रिक का प्रमाण पत्र और वित्तीय स्थिति से संबंधित दस्तावेज, जिसमें कम से कम एक लाख रुपये बकाया धन का होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त उच्च शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र यदि आवेदक बीपीएल, एससी, ओबीसी, एसटी परिवार से संबंध रखता और रखती है तो इस संदर्भ में प्रमाण पत्र भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र, अपंगता प्रमाण पत्र लगा सकता है।
विज्ञापन

इसके अलावा यदि आवेदक उसी वार्ड का है जिसमें उचित मूल्य की दुकान खोली जानी प्रस्तावित है तो इस संबंध में ग्राम पंचायत की ओर से जारी प्रमाण पत्र, विधवा एकल नारी से संबंधित दस्तावेज जो भी उपलब्ध हों की सत्यापित/स्वयं सत्यापित छाया प्रतियां भी आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना सुनिश्चित करें ताकि वरीयता तय की जा सके। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर-01702-222558 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed