फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   shobha yatra organised in ponta sahib on the occasion of guru ravidaas jaynti

गुरु रविदास जयंती पर निकाली शोभा यात्रा और आकर्षक झांकियां

Wed, 16 Feb 2022 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
shobha yatra organised in ponta sahib  on the occasion of guru ravidaas jaynti
पांवटा साहिब के तारूवाला में संत रविदास के मंदिर में माथा टेकते पूर्व विधायक किरनेश जंग व अन्य लो - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने तारुवाला एवं ग्राम नवादा में स्थित श्री रविदास मंदिर में शीश नवाया। वहीं, पांवटा साहिब शहर में भी श्री रविदास जयंती पर शोभा यात्रा व भव्य झांकी निकाली गई।
विज्ञापन

तारुवाला और नवादा में गुरु रविदास की पूजा-अर्चना एवं आरती उतारी गई। पांवटा के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि गुरु रविदास के दिखाये सद्मार्ग और पथ पर चलें। इस अवसर पर पांवटा साहिब में भी गुरु रविदास जयंती पर पूजा-अर्चना एवं आरती उतारी गई।
विज्ञापन

संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर विभिन्न संगठनों की ओर से गुरु रविदास की शोभा रथ यात्रा एवं विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां शहर में निकाली गईं। इस दौरान गुरु रविदास, राम-सीता, राधा-कृष्ण, कृष्ण भगवान व पर्यावरण पर आधारित झांकियां निकाली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पांवटा कांग्रेस ब्लॉक इकाई अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, रंजीत फौजी, जहांगीर प्रधान, गिरी राज, संजीव, संदीप, आशु, अशोक, दीपक, रवि कुमार, राम कुमार, साधु राम, अवतार चंद, रतन लाल, राम लाल, सतपाल, नरेश, सोमा समेत श्रद्धालु व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed