फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   shivratri in nahan

Sirmour News: नाहन में 13 फरवरी को नंदी पर सवार भोलेनाथ की निकलेगी बरात

Mon, 09 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
shivratri in nahan
शिव मंदिर रानीताल।
सचित्र-
विज्ञापन

रानीताल शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर होगा भव्य आयोजन
नवयुवा शिव मंडल रानीताल और नगर परिषद ने पूरी की तैयारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर भगवान भोलेनाथ की बरात विशाल शोभायात्रा के रूप में निकलेगी। नंदी पर सवार भोलेनाथ की इस भव्य शोभायात्रा में भूत-पिशाच और उनके गण शामिल रहेंगे। शहर के ऐतिहासिक रानीताल शिव मंदिर में इस बार भी महाशिवरात्रि पर्व पर विशाल आयोजन किया जा रहा है।
नवयुवा शिव मंडल रानीताल और नगर परिषद नाहन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस पर्व की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं हैं। शिवमंदिर को रंग-रोगन करके पूरी तरह से चमका दिया है। रानीताल की बाहरी चहार दिवारी पर रंग-रोगन का कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

नवयुवा शिव मंडल रानीताल नाहन के प्रधान राहुल संत, वार्ड नंबर 9 के पूर्व पार्षद शुभम सैनी, महेश ठाकुर, अंकुर शर्मा, नीरज कश्यप, शैंपी, कमल कश्यप, पं. काकू राम शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रानीताल में महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में 13 फरवरी को नंदी पर सवार भगवान भोलेनाथ की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें उनके गणों का नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके बाद 14 फरवरी को शाम 6:00 बजे भजन संध्या होगी। अगले दिन 15 फरवरी को मंदिर में रात 10 बजे, रात 12 बजे, रात दो बजे और सुबह चार बजे चार पहर की पूजा की जाएगी। महाशिवरात्रि पर सुबह 10 बजे से शाम 3:00 बजे तक प्रसाद के रूप में फलाहार वितरित किया जाएगा। इस उपलक्ष्य पर 21 फरवरी को सुबह 10 बजे से अखंड पाठ प्रारंभ होगा। अगले दिन 22 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे भंडारा दिया जाएगा।
प्रधान राहुल संत, पूर्व पार्षद शुभम सैनी आदि ने सभी शहरवासियों से इस भव्य आयोजन में शामिल होने की अपील की है।
--संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed