{"_id":"6b0ac508845afee9c9038569","slug":"shilap-pradarshan-and-jagrukta-program-in-sainwala-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-195305-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सैनवाला स्कूल में तीन दिवसीय हस्तशिल्प कार्यशाला का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सैनवाला स्कूल में तीन दिवसीय हस्तशिल्प कार्यशाला का समापन
विज्ञापन
सैनवाला स्कूल में कार्यशाला के समापन मौके पर विद्यार्थियों द्वारा लगाई प्रदर्शनी। संवाद
सचित्र-
प्रधानाचार्य अयूब खान ने विद्यार्थियों के बनाए उत्पादों का किया निरीक्षण, प्रतिभा को सराहा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/कालाअंब। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैनवाला में आयोजित तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अयूब खान ने विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए हस्तशिल्प उत्पादों का निरीक्षण किया और उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की।
वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय के अंतर्गत हस्तशिल्प सेवा केंद्र कुल्लू की ओर से 26 से 28 नवंबर तक आयोजित इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को चार पारंपरिक हस्तशिल्प विधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला में मास्टर शिल्पकार संयोगिता ठाकुर ने मिनिएचर पेंटिंग, सुमन ने हैंड निटिंग, पुनीत ने क्ले आर्ट और अंजना ने पाइन नीडल क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों ने इन विधाओं के माध्यम से विभिन्न कलात्मक एवं सजावटी वस्तुएं तैयार करना सीखा।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य अयूब खान ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ उन्हें पारंपरिक कला एवं संस्कृति से जोड़ती हैं। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के स्टाफ और हस्तशिल्प सेवा केंद्र कुल्लू के कर्मचारियों का सहयोग रहा।-- --
विज्ञापन
प्रधानाचार्य अयूब खान ने विद्यार्थियों के बनाए उत्पादों का किया निरीक्षण, प्रतिभा को सराहा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/कालाअंब। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैनवाला में आयोजित तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अयूब खान ने विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए हस्तशिल्प उत्पादों का निरीक्षण किया और उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की।
वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय के अंतर्गत हस्तशिल्प सेवा केंद्र कुल्लू की ओर से 26 से 28 नवंबर तक आयोजित इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को चार पारंपरिक हस्तशिल्प विधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
कार्यशाला में मास्टर शिल्पकार संयोगिता ठाकुर ने मिनिएचर पेंटिंग, सुमन ने हैंड निटिंग, पुनीत ने क्ले आर्ट और अंजना ने पाइन नीडल क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों ने इन विधाओं के माध्यम से विभिन्न कलात्मक एवं सजावटी वस्तुएं तैयार करना सीखा।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य अयूब खान ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ उन्हें पारंपरिक कला एवं संस्कृति से जोड़ती हैं। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के स्टाफ और हस्तशिल्प सेवा केंद्र कुल्लू के कर्मचारियों का सहयोग रहा।
