{"_id":"69f889a2d9a976b2d40c9a63","slug":"sewage-problem-in-shiva-colony-taruwala-nahan-news-c-177-1-nhn1001-177877-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: तारुवाला शिवा कॉलोनी में घरों में आ रहा सीवरेज का गंदा पानी, रहना दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: तारुवाला शिवा कॉलोनी में घरों में आ रहा सीवरेज का गंदा पानी, रहना दूभर
विज्ञापन
तारूवाला शिवा कॉलोनी में घरों में आ रहे सीवरेज के गंदे पानी की समस्या को लेकर उपायुक्त सिरमौर क
-कई सालों से प्रशासन को शिकायतें कर रहे स्थानीय लोग, नहीं हो रही सुनवाई
-बदबू से बीमारियां फैलने का बना भय, लोगों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर लगाई समस्या हल की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पांवटा साहिब की तारुवाला शिवा कॉलोनी के निवासी लंबे समय से गंदे नाले की निकासी न होने की समस्या से जूझ रहे हैं। आलम यह है कि लोगों के घरों में सीवरेज का गंदा पानी घुस रहा है। कई सालों से प्रशासन व संबंधित विभागों को शिकायतें करने के बावजूद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। परेशान लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नाहन पहुंचा और उपायुक्त सिरमौर को ज्ञापन सौंपकर समस्या के जल्द समाधान की गुहार लगाई।
समाजसेवी नाथूराम चौहान, दीपा राम, चतर सिंह, आशा देवी, सत्या देवी, संगीता आदि ने बताया कि शिवा कॉलोनी वार्ड नंबर 13 में बनी एक नहर समेत सड़कों पर कुछ लापरवाह लोगों की ओर से गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते क्षेत्र के अन्य सैकड़ों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन समेत नगर परिषद को भी समस्या से अवगत करवाया गया लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। इसके चलते आज भी यह स्थानीय लोग गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं।
स्थिति तब और विकराल हो जाती है जब अधिक पानी इकट्ठा होने के कारण यह गंदा पानी कॉलोनी की गलियों और लोगों के घरों में घुसने लगता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पानी इतना दूषित और बदबूदार है कि कॉलोनी में सांस लेना भी दूषित हो गया है। जलभराव और गंदगी के कारण क्षेत्र में मक्खी-मच्छरों का आतंक बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि वे पिछले 4-5 वर्षों से इस नारकीय स्थिति का सामना कर रहे हैं और कई बार संबंधित विभाग से इसकी शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन बार-बार की गुहार के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है।
प्रशासनिक उदासीनता से तंग आकर अब कॉलोनी वासियों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। इसी कड़ी में सोमवार को उपायुक्त सिरमौर को ज्ञापन सौंपकर समस्या के बारे में अवगत करवाया गया है।