{"_id":"654cebededc6bdf7f20d20e6","slug":"seven-day-ncc-camp-concludes-at-kafota-school-nahan-news-c-177-1-ssml1030-12411-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कफोटा स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कफोटा स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब/ सतौन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा चल रहे सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का वीरवार को समापन हो गया। शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि ठेकेदार व समाजसेवी भाव सिंह कपूर व विशिष्ट अतिथि रण सिंह चौहान कफोटा यूनिट के होमगार्ड के कंपनी कमांडेंट रहे।
मुख्य अतिथि ने बच्चों को अपनी संस्कृति को न भूलने और पहाड़ी संस्कृति को संजोकर रखने की बात कही। समापन समारोह की शुरुआत द्वीप प्रज्जवलन के साथ सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ की गई।
विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुरेश चौहान ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद एनएसएस की छात्राओं ने हिमाचली लोकनृत्य नाटी प्रस्तुत की। एनएसएस प्रभारी रमेश तोमर ने एनएसएस शिविर के सात दिवसीय शिविर के बारे में एनएसएस स्वंयसेवियों को सेवा भाव, देशभक्ति व राष्ट्र प्रेम बारे विस्तार से बताया।
विज्ञापन
इस दौरान रोटरी क्लब पावंटा साहिब द्वारा निशुल्क जांच शिविर विद्यालय में लगाया गया। इस शिविर को सफल बनाने में एनएसएस का विशेष योगदान रहने पर सम्मानित भी किया गया। अंत में प्रवक्ता अर्थशास्त्र कबूल पुंडीर ने सभी गणमान्य लोगों का धन्यवाद व बच्चों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य जगत सिंह पुंडीर, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कफोटा हिरदाराम पुंडीर, फतेह सिंह चौहान, धर्म सिंह चौहान एसएमसी अध्यक्ष व अन्य सदस्य व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।