फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Senior citizens waiting for their turn in queue with common patients

Sirmour News: आम मरीजों के साथ कतार में बारी का इंतजार कर रहे वरिष्ठ नागरिक

Fri, 07 Feb 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Senior citizens waiting for their turn in queue with common patients
मेडिकल कॉलेज में बुजुर्गों के उपचार के लिए विशेष प्रावधान नहीं
विज्ञापन

विरोध करने पर किया जा रहा दुव्यर्वहार

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर अस्पतालों में उपचार करवाने आ रहे वरिष्ठ नागरिकों को लिए विशेष सुविधाओं का प्रावधान है। उनके लिए अलग से कक्ष और प्राथमिकता के तौर पर उपचार की बात प्रत्येक मंच से की जाती है। लेकिन मेडिकल कॉलेज नाहन में व्यवस्था इसके वितरित हैं। यहां वरिष्ठ नागरिकों को उपचार करवाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मेडिकल कॉलेज की अधिकतर ओपीडी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपचार के लिए माकूल व्यवस्था नहीं है। यदि कहीं पर कक्ष या अलग से कतार का प्रावधान किया भी है तो वहां उन्हें अधिमान नहीं दिया जा रहा है। उल्टा आम मरीजों की कतारों में खड़ा होकर उन्हें बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। इसके अलावा वहां तैनात सुरक्षा कर्मी दुर्व्यवहार करने तक उतर आते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को नेत्र जांच कक्ष में वरिष्ठ नागरिकों को इसी समस्या से जूझना पड़ा। यहां आंखों का उपचार करवाने आए वरिष्ठ नागरिकों को आम मरीजों के साथ कतार में खड़ा होना पड़ा। आरोप है कि जान-पहचान वालों को पहले जांच के लिए भेजा गया। इसका विरोध करने पर दुर्व्यवहार किया गया। शिलाई, संगड़ाह के बुज़ुर्ग यहां उपचार के लिए आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में लगातार परिवर्तन के चलते इन दिनों लोग आंखों में खारिश, संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इनमें अधिकतर बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। मरीज के साथ आए सैनधार के नरेश ठाकुर ने बताया कि उपचार के दौरान बुजुर्गों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
शिलाई के राम सिंह ने बताया कि जान पहचान वाले लोगों को पहले उपचार के लिए बुला लिया जाता है। जब इस बारे में विरोध किया जाता है तो व्यवहार सही नहीं किया जाता है।


वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिताभ जैन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से व्यवस्थाएं की गई हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से कक्ष बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी वरिष्ठ नागरिक को उपचार के दौरान समस्या हो रही है या फिर उनके साथ व्यवहार सही नहीं किया जा रहा है तो वह मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के समक्ष समस्या रख सकते हैं। मेडिकल कॉलेज लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सेवाएं देने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed