फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   senior citizen welfare association meeting

Sirmour News: कैप्टन पीसी भंडारी को जिला सिरमौर वरिष्ठ नागरिक परिषद की कमान

Sat, 14 Sep 2024 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
senior citizen welfare association meeting
वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद पांवटा की बैठक में संबोधित करते हुए वक्ता: संवाद
कैप्टन पीसी भंडारी को जिला सिरमौर वरिष्ठ नागरिक परिषद की कमान
विज्ञापन

राजेंद्र कुमार शर्मा को प्रदेश वरिष्ठ नागरिक परिषद उपाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा
वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद पांवटा साहिब इकाई की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद हिमाचल प्रदेश और पांवटा साहिब इकाई की संयुक्त बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता अशोक अवस्थी और राजेंद्र शर्मा ने की। इस दौरान प्रदेश स्तरीय इकाई का गठन करने तथा एक अक्तूबर को वरिष्ठ नागरिक परिषद की ओर से अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस बनाए जाने पर भी चर्चा की गई।

हिमाचल प्रदेश महासचिव मेहर सिंह चंदेल व पांवटा इकाई महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता ने बताया कि बैठक का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में वरिष्ठ नागरिक परिषद का राज्य स्तर पर गठन किया जाए। बैठक में सभी सदस्यों ने अपने विचार रखें। इसके उपरांत निर्णय लिया गया कि हिमाचल में राज्य स्तर पर वरिष्ठ नागरिक परिषद का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडी, बिलासपुर और सरकाघाट से वरिष्ठ नागरिक परिषद के सदस्य इसी मुद्दे पर वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा से विचार मंथन करने पहुंचे हैं। इसमें एसएस चंदेल, अशोक बस्ती, उमेश कुमार, जीएस राणा, घनश्याम सिंह व अन्य सदस्य शामिल हैं। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य स्तर पर वरिष्ठ नागरिक परिषद की संस्था का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा के अध्यक्ष व अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा राज्य स्तर इकाई उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। साथ ही कैप्टन पीसी भंडारी को जिला सिरमौर का वरिष्ठ नागरिक परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है।


इस अवसर पर जीत राम, बीआर कश्यप, पुरुषोत्तम राम, कुलभूषण, सीके गुप्ता, गुरदीप सिंह सैनी, देवी चंद, एमएल चौहान, देवेंद्र शर्मा, केसर शर्मा, कैप्टन पीसी भंडारी, शांति स्वरूप गुप्ता, राजेश कुमार, दीपचंद, विजय गोयल, सुंदरलाल मेहता, टीसी गुप्ता, एनडी सरीन, एमएस कैंथ, जेएस सैनी, हरसरन सिंह और त्रिलोक नाथ मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed