फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   senior citizen honoured in nahan

वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्ग सम्मानित

Sun, 02 Oct 2016 12:08 AM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sun, 02 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।नाहन में वरिष्ठ नागरिक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें एडीसी हरबंस ब्रेसकॉन ने मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले दो बुजुर्गों को सम्मान मिला। जबकि कुछ अन्य स्वस्थ बुजुर्ग दंपति नवाजे गए। इस अवसर पर एडीसी ने कहा कि सिरमौर जिला में 12638 वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर चालू वित्त वर्ष के दौरान साढ़े 11 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। इनमें से 80 वर्ष से अधिक आयु वाले 2384 वरिष्ठ नागरिकों को1200 सौ प्रति माह पेंशन प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि त्रिलोकपुर मंदिर न्यास की ओर से भी सभी सुविधाओं से लैस वृद्धा आश्रम खोला जा रहा है जिसका निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। इस आश्रम में बेसहारा वृद्ध व्यक्तियों को रहने की बेहतर सुविधा उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा दो वरिष्ठ नागरिकों महेश चंद और राजेश कुमार को समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया। इसके अलावा रोटरी क्लब नाहन द्वारा 15 वरिष्ठ नागरिकों को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया जिसमें पूर्व निदेशक सूचना एवं जन संपर्क विभाग डीपी जोशी को खास सम्मान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा स्वस्थ दंपतियों में विमला व कृष्ण चंद सोहन, शहनाज प्रवीण व हबीब अहमद, निरुपमा व सुरेश जोशी, जय व अमर सिंह चौहान, शीला व डॉ. डीके जोशी, पुष्पा व एबी लाल, मोहिनी व प्रेम चंद गुप्ता नवाजे गए। वरिष्ठ नागरिकों एसएस शर्मा, रत्न लाल, एनपी अग्रवाल, जेएन सिंह, भूपेंद्र अग्रवाल सूरज वालिया, सुरेंद्र सैनी, ललित सम्मानित हुए। जिला कल्याण अधिकारी सुरेश शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी।

 इस अवसर पर जिला सिरमौर पेंशनर संघ के अध्यक्ष आरएस चौहान, सुरेश जोषी ने अतिरिक्त उपायुक्त को मांग पत्र प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के राम गोपाल वर्मा, सचिव अशोक सिकंद, इन्नरव्हील के कल्ब श्यामा वर्मा, प्रधान पेंशनर एसोसिएशन राम स्वरूप चौहान भी उपस्थित थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed