{"_id":"62ed59f9684ebc3f382952d9","slug":"senior-citizen-died-in-kalaambh-due-to-truck-accident-nahan-news-sml417522911","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाअंब में ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाअंब में ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान फकीर चंद (90) निवासी कालाअंब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। हादसा कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क पर बैरियर से महल 150 मीटर दूर पेट्रोल पंप के सामने हुआ।
जानकारी के अनुसार एक ट्रक डीजल भरवाकर पेट्रोल पंप से निकल रहा था। तभी बुजुर्ग सड़क पार करते समय उसकी चपेट में आ गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक चालक स्वयं पुलिस थाना कालाअंब पहुंचा। मौके पर मौजूद लोगों ने भी कालाअंब पुलिस को सूचित किया।
थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौका स्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भिजवाया। कालाअंब पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है।