{"_id":"6ab671161f2d86975006f671","slug":"rotary-blood-donation-camp-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-189927-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रोटरी क्लब पांवटा साहिब के रक्तदान शिविर में 75 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रोटरी क्लब पांवटा साहिब के रक्तदान शिविर में 75 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
रोटरी क्लब पांवटा साहिब द्वारा आयोजित शिविर में रक्तदान करते हुए लोग। स्रोत: आयोजक
“रक्तदान महाकुंभ” में पांवटा साहिब के लोगों की रही महत्वपूर्ण भागीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रोटरी क्लब पांवटा साहिब ने नैन्ज़ फार्मा, पांवटा साहिब के परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में लगभग 75 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया।
प्रोजेक्ट सह-अध्यक्ष शांति स्वरूप गुप्ता ने बताया कि यह रक्तदान शिविर रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 की विशेष पहल व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ. रीटा कालरा के आह्वान पर हुआ। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब एवं चंडीगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 140 से अधिक रोटरी क्लबों द्वारा एक ही दिन रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इस सामूहिक अभियान का उद्देश्य बड़े पैमाने पर रक्तदान के माध्यम से एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करना था।
रोटरी क्लब पांवटा साहिब के सदस्यों ने स्वयं रक्तदान कर समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्तदान करने वाले रोटेरियनों में रोटेरियन अमनदीप सिंह कथूरिया, रोटेरियन हरप्रीत सिंह अरोड़ा, रोटेरियन अरविंदर सिंह मरवाह, रोटेरियन रक्षित अग्रवाल, रोटेरियन गौरव खापरा तथा रोटेरियन प्रशांत आर्य प्रमुख रहे।
विज्ञापन
रोटेरियनों ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महान सेवा कार्य है, जिसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में प्रत्यक्ष योगदान दिया जा सकता है। रोटरी टीम ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी शिविर के सफल आयोजन में रोटरी क्लब पांवटा साहिब के अध्यक्ष यशपाल धिमान ने नेतृत्व किया। प्रोजेक्ट अध्यक्ष मनमीत सिंह मल्होत्रा तथा प्रोजेक्ट सह-अध्यक्ष शांति स्वरूप गुप्ता ने शिविर की व्यवस्थाओं एवं संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजन में कंवलजीत सिंह चड्ढा, मनीष शर्मा, मोहिंदर दत्ता, राकेश गर्ग, कविता गर्ग, डॉ. प्रवेश सबलोक तथा अभय शर्मा सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। देवभूमि ब्लड सेंटर की मेडिकल टीम ने शिविर के दौरान चिकित्सा व्यवस्था संभाली।-- -- -- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रोटरी क्लब पांवटा साहिब ने नैन्ज़ फार्मा, पांवटा साहिब के परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में लगभग 75 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया।
प्रोजेक्ट सह-अध्यक्ष शांति स्वरूप गुप्ता ने बताया कि यह रक्तदान शिविर रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 की विशेष पहल व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ. रीटा कालरा के आह्वान पर हुआ। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब एवं चंडीगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 140 से अधिक रोटरी क्लबों द्वारा एक ही दिन रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इस सामूहिक अभियान का उद्देश्य बड़े पैमाने पर रक्तदान के माध्यम से एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करना था।
विज्ञापन
रोटरी क्लब पांवटा साहिब के सदस्यों ने स्वयं रक्तदान कर समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्तदान करने वाले रोटेरियनों में रोटेरियन अमनदीप सिंह कथूरिया, रोटेरियन हरप्रीत सिंह अरोड़ा, रोटेरियन अरविंदर सिंह मरवाह, रोटेरियन रक्षित अग्रवाल, रोटेरियन गौरव खापरा तथा रोटेरियन प्रशांत आर्य प्रमुख रहे।
विज्ञापन
रोटेरियनों ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महान सेवा कार्य है, जिसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में प्रत्यक्ष योगदान दिया जा सकता है। रोटरी टीम ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी शिविर के सफल आयोजन में रोटरी क्लब पांवटा साहिब के अध्यक्ष यशपाल धिमान ने नेतृत्व किया। प्रोजेक्ट अध्यक्ष मनमीत सिंह मल्होत्रा तथा प्रोजेक्ट सह-अध्यक्ष शांति स्वरूप गुप्ता ने शिविर की व्यवस्थाओं एवं संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजन में कंवलजीत सिंह चड्ढा, मनीष शर्मा, मोहिंदर दत्ता, राकेश गर्ग, कविता गर्ग, डॉ. प्रवेश सबलोक तथा अभय शर्मा सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। देवभूमि ब्लड सेंटर की मेडिकल टीम ने शिविर के दौरान चिकित्सा व्यवस्था संभाली।