{"_id":"5ee249128ebc3e42e4639b9e","slug":"securities-nahan-news-sml335359879","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनमेंट जोन में सख्त पहरा, बाजार में घटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनमेंट जोन में सख्त पहरा, बाजार में घटी रौनक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। ऑरिसन फार्मा उद्योग में कार्यरत नाहन शहर की महिला के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद वार्ड नंबर तीन अमरपुर का कुछ इलाका सील कर दिया गया है। कंटेनमेंट जोन को जाने वाले तमाम रास्ते सील कर पुलिस का पहरा बिठाया गया है। हर रास्ते पर एक-एक पुलिस कर्मी की तैनाती की गई है। कंटेनमेंट जोन में न कोई आ सकता है और न ही कोई बाहर जा सकता है। इलाके में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए नगर परिषद को अधिकृत किया गया है।
समय: दोपहर 3:20 बजे। स्थान नाहन शिमला सड़क मार्ग पर स्थित वार्ड नंबर तीन। सड़क के बाईं तरफ वार्ड नंबर तीन के लिए जाने वाली गली को बंद कर दिया गया है। इससे आगे एक और गली भी बंद कर दी गई है। यहां पर पुलिस का पहरा बिठाया गया है। इसके भीतर न तो कोई जा सकता है और न ही कोई बाहर आ सकता है। एक युवक वहां से भीतर जाने की अनुमति मांगता है। पुलिस कर्मी के पूछने पर उसने कहा कि उसने यहां किराये पर कमरा ले रखा है। उसे भीतर जाना है। काफी देर पूछताछ के बाद पुलिस कर्मचारी ने कहा कि बाहर आने की अनुमति बाद में नहीं मिलेगी। इस पर लड़का राजी हुआ और उसे भीतर जाने दिया गया। इसी प्रकार शहर के पांच अन्य वार्ड बफर जोन बनाए गए हैं। हालांकि, इन इलाकों में दुकानें खोलने की अनुमति प्रदान कर दी गई है लेकिन पुलिस की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सामाजिक दूरी के नियम को कड़ाई से लागू किया जा रहा है। इधर, कोरोना पॉजीटिव का मामला आने के बाद नाहन शहर में सन्नाटा सा पसरने लगा है।
समय शाम 5:30 बजे। स्थान बड़ा चौक। बाजार में लोगों की भीड़ बेहद कम है। गुन्नूघाट का जाने वाली गली और छोटा चौक की गलि में अक्सर लोगों की काफी आवाजाही रहती है, लेकिन वीरवार को भीड़ काफी कम देखी गई। बाजार में जुटने वाली भीड़ में काफी कमी देखने को मिल रही है। इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। हालांकि, सब्जियों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जरूर उमड़ रही है। यहां सामाजिक दूरी के नियमों का भी पालन नहीं हो रहा है। कारोबारी राकेश ने बताया कि पिछले दो दिनों में कारोबार में भारी कमी आई है। बाजार में भी लोगों की खास भीड़ देखने को नहीं मिल रही।