फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   SDM Paonta Sahib serves notice to contractor of Paonta-Shilai NH-707

एसडीएम ने एनएच-707 के ठेकेदार को जारी किया नोटिस

Sat, 30 Apr 2022 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
SDM Paonta Sahib serves notice to contractor of Paonta-Shilai NH-707
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पांवटा साहिब(सिरमौर)। एसडीएम पांवटा साहिब ने एनएच के ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। पांवटा साहिब से शिलाई गुम्मा एनएच -707 मार्ग पर जल निकासी नालियों के पांच फुट ऊंचे डिजाइन का विभिन्न स्थानीय संगठनों ने विरोध किया था। बद्रीपुर से गोंदपुर तक मार्ग की दशा सुधारने की भी मांग रखी गई थी। इसके बाद एसडीएम पांवटा साहिब ने यह कार्रवाई अमल में लाई है।
इसके अलावा 9 मई को एनएच-707 के परियोजना अधिकारी, विभिन्न विभागों व संघर्ष समिति की बैठक रखी गई है। उल्लेखनीय है कि एनएच-707 में बद्रीपुर से राजबन तक करीब 10 किमी सड़क पर दोनों तरफ करीब पांच फुट ऊंची जल निकासी नाली बनाई जा रही है।
विज्ञापन

सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता व मापदंडों के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है। इस मुद्दे को लेकर फोरलेन संघर्ष समिति ने धरना प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम पांवटा ने जनहित व दिक्कतों से जुड़े इस मुद्दे पर एनएच के संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। इसमें जवाब मांगा गया है कि क्या नालियों को डीपीआर के अनुरूप बनाया जा रहा है या नहीं। यदि शिकायतकर्ता की आपत्ति व्यावहारिक है तो उसके लिए उचित कदम उठाया जाए।

एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने बताया कि 9 मई को सायं 3:30 बजे बैठक रखी गई है। इसमें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के परियोजना अधिकारी, एनएच के ठेकेदार, राज्य प्रदूषण बोर्ड, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता व व्यापार मंडल व संघर्ष समिति के पदाधिकारी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed