फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   school re open from 13 august

Sirmour News: ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म, स्कूलों में आज से लौटेगी रौनक

Thu, 13 Aug 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
school re open from 13 august
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन(सिरमौर)। ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होते ही वीरवार से स्कूलों में फिर से चहल-पहल होगी। स्कूल खुलते ही प्री प्राइमरी से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं का नियमित संचालन होगा। जिले में 12 जुलाई से 12 अगस्त तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। अब, 33 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद वीरवार से स्कूल खुलेंगे।
लंबे अवकाश के बाद स्कूल खोलने को लेकर शिक्षा विभाग सभी तैयारियां मुकम्मल कर चुका है। स्कूल प्रबंधन से लेकर स्कूल मुखियों तक जरूरी दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। शिक्षा उपनिदेशक की ओर से मिले आदेशों के बाद स्कूल प्रभारी स्कूलों में साफ-सफाई, कक्षाओं का निरीक्षण भी कर चुके हैं ताकि स्कूल खुलने के बाद बच्चों को किसी प्रकार की मुश्किल का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

बता दें कि जिला सिरमौर में करीब 1500 प्राइमरी, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं हैं। इनमें से चंद स्कूल ही शीतकालीन स्कूल हैं। ऐसे में जिला सिरमौर में करीब-करीब 95 प्रतिशत स्कूल ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण बंद रहे। जो वीरवार से खुलने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों के खुलने को लेकर बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी तैयारियों में जुटे रहे। उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ. मदन लाल ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद वीरवार से स्कूल खुलेंगे। स्कूल खुलने को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रभारियों को 15 अगस्त को स्कूल में यह दिवस मनाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed