फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   scholathome school pradarshan in ncc camp in shilai

Sirmour News: डेक्लामेशन प्रतियोगिता में कैडेट विभूति भारद्वाज ने प्रथम स्थान हासिल किया

Wed, 27 May 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
scholathome school pradarshan in ncc camp in shilai
एनसीसी के शिलाई शिविर में द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब के कैडेट्स का शानदार प्रदर्शन। स्त
एनसीसी के शिलाई शिविर में द स्कॉलर्स होम स्कूल के कैडेट्स का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन


शिविर के दौरान कैडेट्स ने अनुशासन, उत्साह एवं समर्पण का परिचय दिया


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/शिलाई (सिरमौर) शिलाई स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में 15 से 24 मई तक आयोजित एनसीसी शिविर में 11 विद्यालयों के कुल 293 कैडेट्स ने भाग लिया। शिविर में द स्कॉलर्स होम स्कूल के 24 कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। पूरे शिविर के दौरान कैडेट्स ने अनुशासन, उत्साह एवं समर्पण का परिचय दिया।

शिविर में फायरिंग, ड्रिल, रस्साकशी, स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग तथा डेक्लामेशन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यालय के कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन


द स्कॉलर्स होम स्कूल ने प्रतियोगिताओं में खास उपलब्धियां हासिल की हैं। फायरिंग प्रतियोगिता में कैडेट जसकीरत सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। डेक्लामेशन प्रतियोगिता में कैडेट विभूति भारद्वाज ने प्रथम स्थान हासिल किया। ड्रिल प्रतियोगिता में द स्कॉलर्स होम स्कूल ने रजत पदक प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कैडेट मनरीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में कैडेट आरग्या ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं जूनियर डिवीजन वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के एएनओ सुधीर कुमार ने सभी कैडेट्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। एनसीसी शिविर से वापस आए कैडेट्स ने स्कूल प्रबंधन निदेशक डाॅ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग, स्कूल निदेशक गुरमीत कौर नारंग और स्कूल सीनियर प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा से अपने अनुभव साझा किए।

निदेशक डाॅ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने कैडेट्स के बेहतरीन अनुशासन और प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के लिए एएनओ सुधीर कुमार को हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed