फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Save the mill, save the heritage campaign will be run by Prayas organization

Sirmour News: घराट बचाओ, विरासत बचाओ अभियान चलाएगी प्रयास संस्था

Thu, 05 Mar 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Save the mill, save the heritage campaign will be run by Prayas organization
रेणुकाजी क्षेत्र में गांव  में संचालित पारम्परिक पनचक्की। स्रोत : पाठक
विलुप्त हो रही पनचक्की को पुनर्जीवित करने के लिए होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। प्रयास सोसायटी विलुप्त होती घराट (पनचक्की) परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए घराट बचाओ, विरासत बचाओ अभियान शुरू करेगी। संस्था का कहना है कि हिमाचल और उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पारंपरिक जलचालित आटा चक्कियों का तेजी से समाप्त होना गंभीर चिंता का विषय है।
घराट केवल अनाज पिसाई की व्यवस्था नहीं, बल्कि पहाड़ी समाज की सांस्कृतिक पहचान, पर्यावरणीय संतुलन और ग्रामीण आत्मनिर्भरता का प्रतीक रहे हैं। प्राचीन समय में नदी-नालों के आसपास स्थापित घराट लोगों की आजीविका और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति का प्रमुख साधन थे। इनके माध्यम से मक्की, गेहूं, जौ, मंडुवा सहित विभिन्न अनाजों की पिसाई की जाती थी। धीमी गति से पिसाई होने के कारण आटे की गुणवत्ता बेहतर रहती थी और पोषक तत्व भी सुरक्षित रहते थे। साथ ही यह प्रणाली जल ऊर्जा पर आधारित होने के कारण पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल मानी जाती है।
विज्ञापन

प्रयास सोसायटी के सचिव धीरज रमौल ने बताया कि आधुनिक मशीनों के बढ़ते प्रभाव, रखरखाव की कमी, जलस्रोतों के सूखने और जागरूकता के अभाव के चलते सैकड़ों घराट बंद हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते संरक्षण के ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियां इस परंपरा को केवल इतिहास के पन्नों में ही देख पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संस्था सरकार, प्रशासन, पंचायतों, सामाजिक संगठनों, महिला मंडलों और युवक मंडलों के सहयोग से इस परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए सामूहिक प्रयास करेगी। जल्द ही क्षेत्रीय स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और व्यापक संवाद अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed