{"_id":"67487a4bb0a79819f806473b","slug":"sarahan-baghthan-private-bus-service-closed-for-two-weeks-nahan-news-c-177-1-ssml1028-137688-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सराहां-बागथन निजी बस सेवा दो सप्ताह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सराहां-बागथन निजी बस सेवा दो सप्ताह से बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन में आवागमन को लेकर लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार के गृह क्षेत्र को जोड़ने वाली सराहां- बागथन निजी बस सेवा दो सप्ताह से बंद है। इसके चलते क्षेत्र की चार पंचायत के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दिन के समय सराहां से बागथन के लिए आवागमन को लेकर यह एकमात्र बस सेवा है।
निजी बस सेवा सुबह 11:00 बजे सराहां से बागथन के लिए चलती है। वहीं दोपहर 12:15 बजे वापस सराहां के लिए प्रस्थान करती है। ऐसे में दोपहर के समय सराहां से बागथन और बागथन से सराहां जाने के लिए यह आवागमन का सुगम साधन हैं। दो सप्ताह से बस बंद है। बस सेवा बंद होने से बजगा, बनाहां धिन्नी, बागथन व लाना बाका के सैकड़ों लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बागथन पंचायत के उपप्रधान अनूप ठाकुर, रोशन लाल, रमेश शर्मा, राजकुमार, देव स्वरूप शर्मा, प्रतिज्ञा पाल, सुखदेव सिंह व देशपाल ने बताया कि बस सेवा दो सप्ताह से बंद चल रही है। इसके चलते लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।
बस अड्डा प्रभारी सराहां खेम राज ठाकुर ने बताया कि सराहां से बागथन के लिए चलने वाली प्राइवेट बस सेवा दो सप्ताह से बंद है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। उम्मीद है जल्द यह बस सेवा शुरू होगी।