नाहन (सिरमौर)। संस्कृत भारती, हिमाचल प्रदेश (न्यास) ने मुख्यमंत्री से प्रदेश में संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना करने की मांग की है।
अपनी इस मांग को लेकर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नाहन में उपायुक्त रामकुमार गौतम से मिला।
इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल संयोजक रामानंद भारद्वाज, पत्राचार प्रमुख अर्जुन चंद, संयोजिका नीतिका, शिक्षण प्रमुख अंजना, संपर्क प्रमुख गणेश ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से प्रदेश में जल्द से जल्द विवि स्थापित करने, टीजीटी योग्यता पूर्ण करने वाले सभी शास्त्री और भाषा अध्यापकों को टीजीटी शास्त्री, टीजीटी हिंदी का पदनाम देने और प्रदेश की द्वितीय राजभाषा संस्कृत का क्रियान्वयन यथाशीघ्र करने की मांग की।