फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sankhnaad sanstha honoured 15 people in nahan sirmaur

शंखनाद संस्था ने वसंतोत्सव में 15 श्रेष्ठजन किए पुरस्कृत

Sun, 13 Mar 2022 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
sankhnaad sanstha honoured 15 people in nahan sirmaur
नाहन में शंखनाद संस्था द्वारा सम्मानित विभूतियां एवं अन्य गणमान्य लोग। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। शंखनाद संस्था ने रविवार को नाहन में राज्यस्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान रंगमंच, साहित्य, समाजसेवा, पत्रकारिता और कला क्षेत्र से जुड़े 15 श्रेष्ठजनों के पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

समारोह में डॉ. यशवंत सिंह परमार पीठ हिमाचल प्रदेश विवि के अध्यक्ष डॉ. ओपी शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि कला संस्कृत अकादमी के सचिव डॉ. कर्म सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वहीं पदमश्री विद्यानंद सरैक, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच की संयोजिका जीनत खान, डाइट प्रधानाचार्य ऋषिपाल शर्मा, साहित्यकार एवं उपन्यासकार डॉ. गंगाराम जी विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पदमश्री विद्यानंद सरैक का नागरिक अभिनंदन किया गया। उनको लोक संस्कृति के लिए सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा साहित्य क्षेत्र से सावित्री आजमी, डॉ. ईश्वर राही, गोविंद गौरव व दीपचंद कौशल, लोक संगीत से रूपेश्वरी शर्मा, पहाड़ी साहित्य से हेतराम पहाड़िया, साहित्य कला संवाद के लिए हितेंद्र शर्मा, पत्रकारिता क्षेत्र से हिमवंती मीडिया के संस्थापक अरविंद गोयल, दैनिक जागरण से राजन पुंडीर, अमर उजाला से योगेंद्र अग्रवाल, कहानी लेखन के लिए कृष्ण चंद महादेविया, रंगमंच निर्देशन के लिए रजित सिंह कंवर, लेखन प्रकाश में पवन बख्शी, चित्रकार घनश्याम गौतम को शंखनाद सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शंखनाद संस्था के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत अकेला कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत और कवि सम्मेलन की भी महफिल सजी। इसमें प्रभात कुमार, सरला गौतम, अर्चना शर्मा, शबाना आदि दर्जनों कवियों ने कविता पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed