{"_id":"609fda758ebc3edca86e7470","slug":"sale-of-vegetable-and-fruit-nahan-news-sml3704044200","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बाजार नहीं, चौगान मैदान में बिकेंगी फल और सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बाजार नहीं, चौगान मैदान में बिकेंगी फल और सब्जियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने कहा कि सिरमौर जिले में 17 मई से 18 से 44 वर्ष के लोगों को कोविड टीका लगाया जाएगा। इसके लिए रजिट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी व्यक्ति को यह टीका नहीं लगाया जाएगा।
शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच सरकार और प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। डॉ. परूथी ने सख्ती से आदेश जारी करते हुए कहा कि नाहन नगर परिषद क्षेत्र में गलियों और बाजार में कहीं पर भी सब्जी की दुकान नहीं खोली जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने चौगान मैदान में सब्जी की दुकानें खोलने का निर्णय लिया है। जो सब्जी विक्रेता दुकान खोलना चाहता है, वह एसडीएम के पास आवेदन कर सकता है।
उन्होंने कहा कि अकसर देखने में आया है कि बाजार में सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि शहर में अन्य किसी भी जगह पर कोई सब्जी की दुकान नहीं खुलेगी। यदि ऐसा करते कोई दुकानदार पाया जाता है तो उस पर जुर्माना करके कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा कि सिरमौर जिले की 259 पंचायतों में 58 पंचायतें ऐसी हैं, जहां पर अभी तक कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं है। इन पंचायतों में बाहर से आने वालों लोगों पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि संक्रमण न फैले। उन्होंने कहा जिन पंचायतों में अधिक मामले हैं वहां पर लोगों को होम आइसोलेट किया गया है जिनके पास होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं है, उन्हें संबंधित उपमंडल स्तर पर बनाए गए आइसोलेशन सेंटरों में शिफ्ट किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले में आक्सीजन युक्त बेडों की माकूल व्यवस्था है। वहीं अब डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन का पीएसए प्लांट भी शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज नाहन में 72 बेड की क्षमता है। इसे बढ़ाया जा रहा है। इसे जल्द ही 100 बेड का किया जा रहा है।
डॉ. परूथी ने लोगों से अपील की कि वह कोविड नियमों का पालन करें। सामाजिक दूरी बनाए रखें। बेवजह घरों से बाहर न निकलें।
.