{"_id":"682a1ea13f8ffdb3f001ff04","slug":"sainwala-school-12th-result-good-nahan-news-c-177-1-ssml1028-150651-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सैनवाला स्कूल का 12वीं कक्षा का परिणाम भी रहा शानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सैनवाला स्कूल का 12वीं कक्षा का परिणाम भी रहा शानदार
विज्ञापन
सैनवाला स्कूल में जमा दो परीक्षा उतीर्ण करने वाले मेधावियों के साथ प्रधानाचार्य और स्कूल स्टाफ।
सचित्र--
सैनवाला स्कूल का 12वीं कक्षा का परिणाम रहा शानदार
कला संकाय में रिहान ने 469, वाणिज्य में अक्षय ने पाए 443 अंक
47 में से 45 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की जमा दो कक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला का जमा दो की बोर्ड परीक्षा का परिणाम भी उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के जमा दो की बोर्ड परीक्षा के परिणामों में विद्यालय के 47 में से 45 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में पास होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के कला संकाय का परिणाम जहां शत-प्रतिशत रहा, वहीं वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम 86 प्रतिशत रहा। वाणिज्य संकाय के दो छात्रों की कंपार्टमेंट आई है, बाकी सभी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। कला संकाय के छात्र रिहान ने 469 अंक लेकर विद्यालय स्तर पर पहला, अंतरा ने 464 अंक लेकर दूसरा और स्नेहा ने 462 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं वाणिज्य संकाय में अक्षय चौहान ने 443 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि पीयूष चौहान ने 441 अंक लेकर द्वितीय और कुनाल ने 434 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अयूब खान और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शशिपाल ने बताया कि विद्यालय का यह उत्कृष्ट परिणाम अध्यापकों व अभिभावकों के सफल मार्गदर्शन और बच्चों की जी तोड़ मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने इस परिणाम के लिए स्टाफ, अभिभावकों और विद्यार्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
-- -संवाद