{"_id":"656b36b720bae8e9560bb49b","slug":"sa-2-examination-of-winter-school-will-be-beging-from-4-december-nahan-news-c-177-1-ssml1028-13854-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शीतकालीन विद्यालयों के 11800 बच्चे देंगे सालाना एसए-2 की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शीतकालीन विद्यालयों के 11800 बच्चे देंगे सालाना एसए-2 की परीक्षा
विज्ञापन
एकता शर्मा, जिला की रिसर्च एवं मूल्यांकन समन्वयक
सचित्र--
शीतकालीन विद्यालयों के 11,800 बच्चे देंगे सालाना एसए-2 की परीक्षा
410 प्राथमिक और 184 माध्यमिक पाठशालाओं के विद्यार्थी होंगे शामिल
पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा की परीक्षा चार दिसंबर से
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शीतकालीन स्कूलों में चार दिसंबर से एसए-2 परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस वार्षिक परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन के माध्यम से शीतकालीन अवकाश वाले जिले की 410 प्राथमिक और 184 माध्यमिक व उच्च पाठशालाओं में प्रश्न पत्र पहुंचा दिए गए हैं। चार दिसंबर से 13 दिसंबर तक चलने वाली इस एसए-2 वार्षिक परीक्षा में पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा के 11,800 बच्चे शामिल होंगे।
इस परीक्षा के माध्यम से इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की सीखने के प्रतिफल की गुणवत्ता का आंकलन होगा।
बता दें कि शीतकालीन स्कूलों में इन दिनों तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षाएं जारी हैं। इन कक्षाओं के प्रश्न पत्र सीधे धर्मशाला बोर्ड से स्कूलों को पहुंचे हैं। जबकि पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षाओं के प्रश्न पत्र जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन में तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
सनद् रहे कि पूरे हिमाचल में फॉर्मेटिव असेसमेंट चार बार और सबमिट असेसमेंट दो बार होनी सुनिश्चित की गई है। डाइट संस्थान नाहन में इस परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार किए गए थे। इनकी प्रिंटिंग और पैकेजिंग के बाद शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में यह प्रश्न पत्र पहुंंचा दिए गए हैं।
चार दिसंबर से होने वाली परीक्षाओं के लिए कक्षा और विषयवार डेटशीट भी जारी कर दी गई है। यह परीक्षाएं 13 दिसंबर तक चलेंगी। इसमें 11,800 बच्चे भाग लेंगे।
जिला की रिसर्च एवं मूल्यांकन समन्वयक एकता शर्मा ने बताया कि जिला परियोजना अधिकारी के निर्देशानुसार प्रश्न पत्र तैयार करके शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में पहुंचा दिए गए हैं। चार से 13 दिसंबर तक पहली, दूसरी, चौथी, छठी व सातवीं कक्षा की वार्षिक एसए-2 परीक्षा आयोजित की जाएंगी।