{"_id":"654d192cd49a46a7b906355b","slug":"rr-xi-won-the-sirmaur-super-league-trophy-by-three-wickets-nahan-news-c-177-1-ssml1030-12404-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: आरआर एकादश ने तीन विकेट से जीती सिरमौर सुपर लीग ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: आरआर एकादश ने तीन विकेट से जीती सिरमौर सुपर लीग ट्रॉफी
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद खेल मैदान में आयोजित तृतीय सिरमौर सुपर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में आरआर एकादश ने कामा एकादश को तीन विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। स्पर्धा के समापन मौके पर एसडीएम जीएस चीमा ने मुख्यातिथि शिरकत की। तहसीलदार ऋषभ शर्मा विशेष अतिथि रहे और विजेता-उप विजेता टीमों को पुरस्कार बांटे।
आयोजक गुरविंदर सिंह टोली ने कहा कि फाइनल मैच में कामा एकादश ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 98 रनों का स्कोर किया। इसमें त्रिलोक सिंह ने 25, हरजीत ने 11 रनों का स्कोर किया। आरआर टीम की तरफ से रोहित ठाकुर व अंकुश ढारीवाल ने 3-3, सौरभ शर्मा ने 2 विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआर टीम को पूरी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अंकुश व दानिश के रूप में शुरुआती झटके लगे। योगेश 27, मुनीष चौधरी 26 और दीक्षित वीरेंद्र ने 21 रनों की पारी खेली। सात विकेट गंवाकर टीम ने 18.2 ओवर में 101 रन बनाकर तीन विकेट से जीत दर्ज कर ली। कामा टीम की तरफ से सतीश ने तीन, अभिषेक ने दो व दीपक ने एक विकेट लिया। फाइनल में शानदार गेंदबाजी करने वाले रोहित ठाकुर को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिला। विजेता आरआर एकादश को 51 हजार व ट्रॉफी और उप विजेता कामा एकादश टीम को 21 हजार व ट्रॉफी दी गई।
प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अंकुश धारीवाल को दिया गया। वहीं, श्रेष्ठ बल्लेबाज दानिश व अंंकुश, श्रेष्ठ गेंदबाज कमल बडयाल, श्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक सौरभ व श्रेष्ठ विकेट कीपर नितिश रहे। सबसे अनुशासित टीम की ट्रॉफी सिरमौर पुुलिस को प्रदान की गई। इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष अतर सिंह नेगी, महासचिव राजेंद्र सिंह बब्बी, उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी, प्रदीप बंगा व जीवन जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
संवाद