फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rr ekadas win cricket trophy

Sirmour News: 3 विकेट से जीत दर्ज कर आरआर एकादश ने कब्जाई सिरमौर सुपर लीग ट्रॉफी

Fri, 10 Nov 2023 07:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
rr ekadas win cricket trophy
रिपीट
विज्ञापन

आरआर एकादश ने तीन विकेट से जीती सिरमौर सुपर लीग ट्रॉफी

अंकुश मैन ऑफ द सीरीज, दानिश श्रेष्ठ बल्लेबाज, रोहित बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। स्थानीय नगर परिषद खेल मैदान में तृतीय सिरमौर सुपर लीग-2023 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आरआर एकादश ने कामा एकादश को तीन विकेट से हरा कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
स्पर्धा के समापन मौके पर एसडीएम जीएस चीमा ने मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि, तहसीलदार ऋषभ शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता आयोजक रणजी खिलाड़ी गुरविंद्र सिंह टोली ने कहा कि फाइनल मैच में कामा एकादश ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 98 रनों का स्कोर किया, जिसमें त्रिलोक सिंह ने 25 व हरजीत ने 11 रनों का स्कोर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरआर टीम की तरफ से रोहित ठाकुर व अंकुश ढारीवाल ने 3-3, सौरभ शर्मा ने 2 और दिक्षित विरेंद्र व दानिश ने 1-1 विकेट चटकाया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआर टीम को पूरी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अंकुश व दानिश के रूप में शुरुआती झटके लगे लेकिन इसके बाद योगेश 27, मुनीष चौधरी 26 व दीक्षित वीरेंद्र ने 21 रनों की पारी खेली।
सात विकेट गवां कर टीम ने 18.2 ओवर में 101 रन बना कर तीन विकेट से जीत दर्ज कर ली। कामा टीम की तरफ से सतीश नेतीन, अभिषेक ने दो और दीपक ने एक विकेट लिया।




फाइनल में शानदार गेंदबाजी करने वाले रोहित ठाकुर को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिला।

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने विजेता आरआर एकादश टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी और उपविजेता कामा एकादश टीम को 21 हजार और रनर ट्रॉफी प्रदान की।

प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज अंकुश धारीवाल, श्रेष्ठ बल्लेबाज दानिश व अंंकुश, श्रेष्ठ गेंदबाज कमल बडयाल, श्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक सौरभ व श्रेष्ठ विकेट कीपर नितीश रहे। जबकि, सबसे अनुशासित टीम की ट्रॉफी सिरमौर पुुलिस को प्रदान की गई।
इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष अतर सिंह नेगी, महासचिव राजेंद्र सिंह बब्बी, उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी, प्रदीप बंगा और जीवन जोशी मौजूद रहे।

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed